Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिमाचल प्रदेश में में भीषण सड़क हादसा, 150 फुट गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत

    35 minutes from now

    1

    0

    हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। नाहन-कुमारहट्टी-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर करीब 150 फुट गहरी खाई में जा गिरी। इस दुखद दुर्घटना में तीन लोगों की जान चली गई है, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए जांच शुरू कर दी है।इसे भी पढ़ें: नॉर्वे के Coach का दावा 'तार से टकराई गेंद', FIFA ने Sensor Data से खारिज किया पूरा आरोप पुलिस ने यह जानकारी दी। पच्छाद थाना पुलिस के अनुसार, सराहां अस्पताल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के एक तीव्र मोड़ पर कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बनी सुरक्षा दीवार को तोड़ते हुए गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय कार में चार लोग सवार थे जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक महिला ने नाहन स्थित डॉ. वाई. एस. परमार मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। एक अन्य गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। राजगढ़ के पुलिस उपाधीक्षक वी. सी. नेगी ने हादसे में तीन लोगों की मौत और एक के घायल होने की पुष्टि की। मृतकों की पहचान सिरमौर निवासी रीना शर्मा (48), अधिकारी जैतली (65), तथा उर्मिल जैतली (60) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के समय अधिकारी जैतली कार चला रहे थे। उनका बेटा यशस्वी जैतली (33) गंभीर रूप से घायल है और नाहन स्थित डॉ. वाई. एस. परमार मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार किया जा रहा है।इसे भी पढ़ें: Lord's में Yastika Bhatia का ऐतिहासिक शतक, ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर इकलौता बेटा अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहाइस हादसे में अधिकारी जैतली का 33 वर्षीय बेटा यशस्वी जैतली गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे तुरंत नाहन स्थित डॉ. वाई. एस. परमार मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    BRICS Transport Ministers Meeting 2026 | भारत की अध्यक्षता में नागपुर में संपन्न हुई ब्रिक्स परिवहन मंत्रियों की तीसरी बैठक
    Next Article
    सच्चा हिंदू सभी को समान मानता है, धर्म का दिखावा करने की जरूरत नहीं: के. अन्नामलाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment