Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होमगार्ड भर्ती परीक्षा में वसूली, 2-डॉक्टर समेत 3 हिरासत में:कानपुर में टेढ़ी नाक और कमजोर आंख बताकर ऑनलाइन रुपए लिए

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों ने मेडिकल में पास कराने के नाम पर रुपए वसूली को लेकर हंगामा किया। पुलिस लाइन में एक डॉक्टर की कार में बैठे युवक पर वसूली का आरोप लगाकर अभ्यर्थियों ने उसको पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। हंगामे पर पहुंची पुलिस को जांच में ऑनलाइन रुपए और कैश लेने का आरोप सही मिले। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने होमगार्ड कमांडेंट के अधिकारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पैनल के 2 डॉक्टरों समेत 3 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं हंगामे के बाद दो युवक फरार बताए जा रहे हैं। 15 अक्टूबर को 200 परीक्षार्थी मेडिकल टेस्ट के लिए आए थे पुलिस लाइन में गुरुवार को होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों के दस्तावेज और मेडिकल चेकअप किए जा रहे थे। इसके लिए पहले दिन 200 अभ्यर्थियों को परीक्षण के लिए बुलाया गया था। मेडिकल परीक्षण के लिए CMO की ओर से 3 सदस्यीय डॉक्टरों का पैनल गठित किया गया। इसमें डॉ. प्रवीण, डॉ. महेश द्विवेदी और डॉ. देवेंद्र सिंह राजपूत अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण कर रहे थे। रात करीब आठ बजे परीक्षार्थियों ने डॉक्टरों पर धांधली का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। परीक्षार्थियों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर कमजोर आंख और नाक की हड्‌डी टेढ़ी होने की बात कहकर मेडिकल में अनफिट करने के नाम पर रुपए की मांग कर रहे हैं। एक डॉक्टर की कार में मौजूद युवक अजीत पर परीक्षार्थियों ने रुपए लेने का आरोप लगाते हुए उसे पीट दिया। हंगामे की सूचना पर एसीपी कोतवाली अमित पांडेय और एसीपी कर्नलगंज अंजना दहिया मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच की तो ऑनलाइन खाते में रुपए ट्रांसफर मिले हैं। इस दौरान डॉक्टर प्रवीण कुमार और डॉ. महेश द्विवेदी उनके ड्राइवर अजीत को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू की। 10 से 50 हजार रुपये तक वसूला गया परीक्षार्थियों ने कहा-मेडिकल पैनल में मौजूद डॉक्टर नाक टेढ़ी और आंख में समस्या होने की बात बताकर अनफिट करने लगे। नाक टेढ़ी बताकर 10 से 15 हजार रुपए, जबकि आंख में दिक्कत होने पर 50 हजार रुपए मांगे गए। छात्रों को एक कागज में मोबाइल नंबर दिया गया। जिससे संपर्क कर रुपए देने की बात कही गई। कुछ परीक्षार्थियों ने एक डॉक्टर की कार में मौजूद ड्राइवर अजीत को ऑनलाइन व कैश रुपये देने का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि अजीत डॉ. महेश द्विवेदी के साथ रहता है। 70 परीक्षार्थियों को कम नंबर देने का आरोप परीक्षार्थी विनय कुमार ने बताया- मेडिकल पैनल में मौजूद डॉक्टरों ने शुरुआत में करीब 10-20 छात्रों का सही मेडिकल किया। उसके बाद डॉक्टर करीब 70 परीक्षार्थियों को नाक और आंख की समस्या बोलकर कम नंबर देने लगे। कार से छात्रों के चोरी के आरोप पर इंस्पेक्टर ने जड़ा थप्पड़ हंगामा की सूचना पर पहुंचे मीडिया कर्मियों को पहले अंदर जाने से रोका गया। कुछ मीडिया कर्मी अंदर पहुंचकर परीक्षार्थियों से बातचीत करने लगे। इस दौरान कुछ छात्रों ने मीडियाकर्मियों को कार दिखाई। उसमें रखे कागज में रुपए दे चुके छात्रों के नाम होने का आरोप लगाया। सूचना पर एसीपी कोतवाली अमित पांडेय और कोतवाली थाना प्रभारी अरुण कुमार द्विवेदी फोर्स के साथ कार के पास पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने परीक्षार्थियों पर कार से बैग चोरी करने का आरोप लगा दिया। इसके बाद एक परीक्षार्थी को बैग चोरी के आरोप में कोतवाली थाना प्रभारी अरुण कुमार द्विवेदी ने थप्पड़ जड़ दिया और उसे पूछताछ के लिए पकड़कर अंदर ले गए। परीक्षा निरस्त, बाद में होगा तय होमगार्ड कमांडेंट प्रीती शर्मा ने बताया- 15 अक्टूबर की भर्ती परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है। निरस्त परीक्षा के लिए आगे डेट तय की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को सूचित कर दिया जाएगा। ------------------- ये खबर भी पढ़ें जज बोले- मुस्कान और साहिल की सोच घिनौनी, हवस भरी:दोनों बेरहम, इन्हें पछतावा नहीं; नीले ड्रम कांड पर फैसले की 10 बड़ी बातें ‘मुस्कान और साहिल को सौरभ की हत्या का कोई पछतावा नहीं है। अपराध के बाद दोनों का व्यवहार उनकी घिनौनी सोच और हवस को दिखाता है।’ ये बातें मेरठ के जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा ने ‘नीला ड्रम कांड’ में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा सुनाने से जुड़े अपने 163 पन्नों के आदेश में लिखी हैं। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईकोर्ट बोला-खुद को कानून से ऊपर समझ रही यूपी पुलिस:FIR से पहले युवक को हिरासत में लिया; दस्तावेजों में गड़बड़ी, तुरंत रिहा करो
    Next Article
    मथुरा में आंधी-बारिश, हाथरस में मंडी में रखा धान भीगा:लखनऊ में बाढ़, सड़कों पर नाव चल रही; यूपी के 37 जिलों में अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment