Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर जिला अस्पताल में कमिश्नर का निरीक्षण:मरीजों को बाहर की दवाएं लिखने पर जताई नाराजगी, बेवजह रेफर न करने के निर्देश

    4 hours ago

    1

    0

    हमीरपुर के जिला अस्पताल में शनिवार को चित्रकूट-बांदा मंडल के कमिश्नर अजीत कुमार ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी से लेकर वार्ड तक की व्यवस्थाएं देखीं। मरीजों को बेवजह रेफर करने और बाहर की दवाएं लिखने की शिकायतों पर नाराजगी जताते हुए व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। बेवजह रेफर करने पर जताई नाराजगी निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने अस्पताल में मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि मरीजों को अनावश्यक रूप से दूसरे अस्पतालों में रेफर न किया जाए और उन्हें नियमानुसार बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए। बाहर की दवाएं लिखने की व्यवस्था पर भी नाराजगी जताई। इसके साथ ही अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा। आईसीयू जल्द शुरू करने की तैयारी कमिश्नर ने अस्पताल के आईसीयू की स्थिति की भी समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि आईसीयू को जल्द शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए शासन को पत्र भी भेजा गया है। कमिश्नर ने अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार कर मरीजों को समय पर और उचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उनके अचानक निरीक्षण के लिए पहुंचने से डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों में हलचल रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर के स्कूल में दशहरा पर्व आयोजित:बच्चों ने बनाईं आकर्षक रावण कलाकृतियां, शिक्षकों ने सिखाए श्रीराम के आदर्श
    Next Article
    बुलंदशहर में अपहरण के बाद हत्या के दोषी को उम्रकैद:कोर्ट ने 75 हजार रुपए का लगाया जुर्माना, 4 साल बाद फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment