Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में अवैध खनन पर डीएम का एक्शन:पोकलैंड मशीन सीज, कारोबारी पर 50 लाख का जुर्माना

    6 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट में जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। जांच के दौरान सीमांकन से अधिक खनन पाए जाने पर एक पोकलैंड मशीन जब्त की गई और खनन कारोबारी पर लगभग 50.30 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया। इसके अतिरिक्त, एक ओवरलोड ट्रक को भी सीज किया गया है। यह कार्रवाई मेसर्स एम.एम. कंस्ट्रक्शन प्रो. जाफरी बानो के खिलाफ की गई, जिन्हें तहसील राजापुर के ग्राम सरधुवा स्थित गाटा संख्या-22495 रकबा 8.030 हेक्टेयर क्षेत्र में खनन की अनुमति थी। जिलाधिकारी द्वारा गठित जनपदीय स्तरीय टास्क फोर्स ने इस क्षेत्र की जांच की। जांच में उपजिलाधिकारी राजापुर, चित्रकूट खनिज अधिकारी और खनन निरीक्षक शामिल थे। टीम ने पाया कि अनुज्ञाधारक ने नदी की जलधारा में कोई खनन कार्य नहीं किया था, लेकिन सीमांकन से बाहर अवैध खनन किया गया था। अवैध खनन पाए जाने पर एक पोकलैंड मशीन जब्त की गई और खनन अनुज्ञाधारक के विरुद्ध 50.30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। सरधुवा-राजापुर मार्ग पर उपखनिज बालू/मोरम का ओवरलोड परिवहन करते हुए एक ट्रक (UP700T-3690) को भी टास्क फोर्स द्वारा सीज किया गया। जिले में अवैध खनन और परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने जिला, तहसील और थाना स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया है। जिलाधिकारी ने टास्क फोर्स से संबंधित अधिकारियों को खनन क्षेत्रों में लगातार गश्त करने और अवैध खनन या परिवहन पाए जाने पर सख्ती से प्रभावी कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हमीरपुर में बीमार बच्चे की मौत:परिजनों ने स्वास्थ्यकर्मी पर गलत सिरप देने का आरोप लगाया, खांसी-जुकाम की थी शिकायत
    Next Article
    लखनऊ में ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत:3 लोग गंभीर रूप से घायल, टक्कर लगने के बाद वैन के अंदर फंस गए लोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment