Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में बस-ट्रक की टक्कर में 10 यात्री घायल:तिलक समारोह से लौट रहे थे यात्री, दोनों ड्राइवर रेफर

    14 hours ago

    1

    0

    हमीरपुर में रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर एक बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में दोनों वाहनों के केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में बस और ट्रक के चालक स्टेयरिंग में फंस गए, जबकि बस में सवार एक ही परिवार के 10 यात्री घायल हो गए। यह दुर्घटना मौदहा कोतवाली क्षेत्र में मकराओं गांव के पास हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। राहगीरों की सूचना पर यूपी-112 पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों चालकों को केबिन से बाहर निकाला गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों को मौदहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां से हालत गंभीर होने पर बस चालक सूरज (35, निवासी कुलौली मझावन, कानपुर देहात) और ट्रक चालक अंकुर (24, निवासी डेरापुर, कानपुर देहात) को कानपुर रेफर किया गया है। बस में सवार यात्री उपेंद्र, चित्रांशु, अनुराग, युवराज, शिव प्रकाश, राजाराम, दिनेश, सत्यम, विनीता और गायत्री का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि सभी यात्री एक ही परिवार के हैं। वे कानपुर के शुक्लागंज से मौदहा क्षेत्र के सिजवाही गांव में अनूप सिंह के यहां बेटी के तिलक समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोर्ट के आदेश पर सात आरोपियों पर FIR:बलरामपुर में पिटाई और लूट के मामले में तीन माह बाद मुकदमा दर्ज
    Next Article
    लखनऊ में चल रही धूल भरी हवा:AQI यलो जोन में, कल से बदलेगा मौसम तो रात में भी बढ़ेगी गर्मी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment