Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में चल रही धूल भरी हवा:AQI यलो जोन में, कल से बदलेगा मौसम तो रात में भी बढ़ेगी गर्मी

    14 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में सुबह से तेज चटक धूप का दौर जारी है। इसके चलते तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा। सतही हवाओं के असर से धूल उड़ रही। इससे घर से बाहर निकलने पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। रविवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री रहा। अधिकतम आर्द्रता 86 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 36 फीसदी रही। मॉडरेट लेवल में AQI लखनऊ में सुबह से वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) मॉडरेट लेवल में दर्ज किया गया है। लालबाग 128, तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र 169, गोमतीनगर 151, अलीगंज 138 के साथ में यलो जोन में दर्ज किया गया। अंबेडकर यूनिवर्सिटी 159 के साथ में संतोषजनक श्रेणी में, जबकि कुकरैल पिकनिक स्पॉट का AQI 44 के साथ में अच्छी स्थिति में रहा है। रविवार शाम 4 बजे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सीपीसीबी की तरफ से जारी आंकड़े के मुताबिक लखनऊ का औसत AQI 96 के साथ संतोषजनक श्रेणी में रहा था। 17-18 फरवरी से बदलेगा मौसम मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं होने के कारण तापमान में 1-2°C की बढ़ोत्तरी होगी 17-18 फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बादलों की आवाजाही के परिणामस्वरूप प्रादेशिक न्यूनतम तापमान (रात) में 2-3 डिग्री की और बढ़ोत्तरी होने के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भाग में कहीं-कहीं छिटपुट वर्षा के अतिरिक्त अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हमीरपुर में बस-ट्रक की टक्कर में 10 यात्री घायल:तिलक समारोह से लौट रहे थे यात्री, दोनों ड्राइवर रेफर
    Next Article
    सोनभद्र में सड़क दुर्घटना, 19 वर्षीय युवक की मौत:मेला जा रहे चचेरे भाई घायल, पुलिस ने जांच शुरू की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment