Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में Municipal Corporation ने कसी कमर, अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर लगेगा जुर्माना

    3 hours from now

    1

    0

    हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर नगर निगम ने त्योहारों के मौसम से पहले मुख्य बाजार में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर आवागमन बाधित करने वाले दुकानदारों पर जुर्माना लगाने और सामान जब्त करने की चेतावनी दी गई है। उन्होंने बताया कि त्योहारों के दौरान बाजारों में लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए नगर निगम ने दुकानदारों को अपनी दुकानों के शटर के सामने सामान या अन्य वस्तुएं नहीं रखने का निर्देश दिया है।हमीरपुर नगर निगम के आयुक्त राकेश कुमार शर्मा ने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा और उनका सामान जब्त किया जाएगा। अतिक्रमण की जांच के लिए पांच सदस्यीय दल गठित किया गया है। यह दल पैदल चलने वालों की आवाजाही में बाधा बनने वाले अतिक्रमण की जांच के लिए हर सुबह और शाम निरीक्षण करेगा।अधिकारियों ने बताया कि यह दल अग्निशमन जल बिंदुओं के आसपास के क्षेत्रों का भी निरीक्षण करेगा, ताकि आपात स्थिति में दमकल की गाड़ियां बिना किसी बाधा के पानी के स्रोतों तक पहुंच सकें। शर्मा ने दुकानदारों से नगर निगम को सहयोग देने की अपील की, ताकि त्योहारों के दौरान लोग बाजार में आसानी से आ-जा सकें और सुविधाजनक तरीके से खरीदारी कर सकें। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।यातायात जाम कम करने और मुख्य बाजार से आवाजाही सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन ने हमीरपुर शहर में एकतरफा यातायात व्यवस्था लागू करने का भी आदेश दिया है। हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह ठाकुर ने कहा कि किसी को भी आम लोगों के लिए परेशानी पैदा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी लगाया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Party Workers की गिरफ्तारी पर भड़के Akhilesh Yadav, BJP पर लगाया प्रशासन के Misuse का बड़ा आरोप
    Next Article
    Jaipur में हिंदू संगठनों के विरोध के बाद इन्फ्लुएंसर Javed Khan ने गरबा कार्यक्रम छोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment