Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Jaipur में हिंदू संगठनों के विरोध के बाद इन्फ्लुएंसर Javed Khan ने गरबा कार्यक्रम छोड़ा

    3 hours from now

    1

    0

    सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर जावेद खान ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने जयपुर में गरबा कार्यक्रम में होने वाली प्रस्तुति हिंदू संगठनों की ओर से धमकियां मिलने के कारण रद्द की थी और वह अग्रिम भुगतान लौटा चुके हैं। खान को 17 और 18 अक्टूबर को प्रस्तुति देनी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बजरंग दल और सनातन सुरक्षा दल के सदस्यों ने एक मुस्लिम कलाकार की भागीदारी को लेकर आयोजकों को कार्यक्रम बाधित करने की चेतावनी दी थी।खान ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत के दौरान कहा कि आयोजकों को फोन कर चेतावनी दी गई थी कि यदि उन्हें कार्यक्रम में बुलाया गया तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा और कार्यक्रम में बाधा पहुंचाई जा सकती है। खान ने दावा किया कि एक आयोजक ने विरोध के बावजूद कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही, जिसके बाद संबंधित संगठनों के कार्यकर्ता जवाहर सर्कल थाने पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां से उचित प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर वे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के कार्यालय गए।खान के मुताबिक, इसके बाद पुलिस अधिकारियों की ओर से अनौपचारिक रूप से आयोजक को फोन करके समझाया गया कि कार्यक्रम के कारण अनावश्यक विवाद हो सकता है और तोड़फोड़ की आशंका है। उन्होंने कहा, “मेरे लिए कार्यक्रम में जाना कोई समस्या नहीं थी। मुझे पता है कि वे मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते, लेकिन मेरे जाने के बाद वे कार्यक्रम खराब करते।इससे नुकसान उन लोगों का होता जो गरबा में शामिल होने वाले थे। इसलिए मैंने सोचा कि अगर मेरे जाने से इतना विवाद हो रहा है तो कार्यक्रम में नहीं जाना ही बेहतर है।” खान ने दावा किया कि उनके कार्यक्रम में शामिल नहीं होने के कारण कई अन्य लोगों ने भी वहां नहीं जाने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने उन्हें संदेश भेजकर बताया कि उनके नहीं आने के कारण वे भी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।खान के अनुसार, कई लोगों ने गरबा के लिए तैयारी की थी, लेकिन कथित विरोध के कारण उन्हें निराशा हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ संगठन ऐसी घटनाओं के जरिए अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने कहा कि इस तरह के मामलों में कार्रवाई नहीं होने से समाज में गलत संदेश जाता है और आने वाली पीढ़ियों के बीच हिंदू-मुस्लिम दूरी बढ़ सकती है।खान ने कहा कि वे इस मामले को लेकर पुलिस आयुक्त से मुलाकात करेंगे और संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायत देने के साथ सोशल मीडिया पर भी मुद्दा उठाएंगे। जयपुर के मोइल्स क्लब में कार्यक्रम आयोजित करने वाले रवि पटेल ने बताया कि उन्हें सनातन सुरक्षा दल और बजरंग दल के सदस्यों के फोन आए थे। पटेल के अनुसार, उन्हें चेतावनी दी गई थी कि यदि किसी गैर-हिंदू कलाकार को कार्यक्रम में प्रस्तुति देने की अनुमति दी गई तो वे इसे बाधित करेंगे।वहीं, सनातन सुरक्षा दल के सदस्यों ने कहा कि संगठन ने सरकार और आयोजकों को स्पष्ट कर दिया था कि यदि किसी गैर-हिंदू को कार्यक्रम में शामिल होने दिया गया तो वे विरोध प्रदर्शन करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हमीरपुर में Municipal Corporation ने कसी कमर, अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर लगेगा जुर्माना
    Next Article
    JD(U) एमएलसी Neeraj Kumar की अचानक तबीयत खराब, पटना के अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment