Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होमवर्क नहीं करने पर प्रिंसिपल ने छात्र को पीटा:स्कूल जाने से बच्चे ने किया इनकार, टीचर पर FIR

    3 hours ago

    1

    0

    बांदा में चौथी कक्षा के एक छात्र को होमवर्क पूरा न करने पर पीटने का मामला सामने आया है। घटना में छात्र को चोटें आई हैं। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के अलीगंज मोहल्ले स्थित सरस्वती विकास मंदिर विद्यालय का है। स्कूल से लौटकर बच्चे ने बताई आपबीती आरोप है कि विद्यालय की प्रिंसिपल पवन कुमार ने चौथी कक्षा के छात्र राघव को होमवर्क न करने पर पीटा। घटना के बाद बच्चा इतना सहम गया कि उसने स्कूल जाने से इनकार कर दिया। परिजनों को मामले की जानकारी तब हुई जब छात्र घर पहुंचा और अपनी मां को पूरी घटना बताई। बच्चे की हालत देखने के बाद उसकी मां देर शाम शहर कोतवाली पहुंचीं और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पहले भी की जा चुकी है शिकायत छात्र की मां का कहना है कि प्रिंसिपल द्वारा पहले भी बच्चे के साथ अभद्र व्यवहार किया गया था। उन्होंने दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। सीओ मेविश टॉक ने बताया कि शिक्षक द्वारा छात्र को पीटने की शिकायत मिली है, जिससे उसे चोटें आई हैं। आरोपी प्रिंसिपल पवन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के 38 जिलों में 66,077 लाइफ जैकेट्स का वितरण:नाविकों-यात्रियों की सुरक्षा के लिए,प्रयागराज को 12,267 जैकेट्स, वाराणसी को 33,300
    Next Article
    मेरठ रोजगार मेला: 1316 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू:IIMT विश्वविद्यालय में 31 से अधिक कंपनियों ने किया चयन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment