Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में खाद दुकानों पर कृषि विभाग के छापे:8 नमूने लिए, 7 दुकानदारों को नोटिस जारी

    20 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में कृषि विभाग ने उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने और उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को तीनों तहसीलों में छापेमारी की। इस दौरान कुल 22 उर्वरक बिक्री केंद्रों का निरीक्षण किया गया। गुणवत्ता पर संदेह होने पर 8 दुकानों से उर्वरकों के नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। कार्रवाई की भनक लगते ही दुकानें बंद कर भागने वाले 7 दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है और संतोषजनक जवाब न मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई शासन के निर्देश पर की गई। गढ़ तहसील में उप कृषि निदेशक योगेंद्र कुमार, धौलाना में जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश और हापुड़ तहसील में अपर कृषि अधिकारी सतीश कुमार ने स्थानीय तहसीलदारों के साथ मिलकर उर्वरक बिक्री केंद्रों की जांच की। टीमों ने खाद की उपलब्धता, बिक्री रिकॉर्ड और किसानों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश ने बताया कि जांच के दौरान कुछ नई कंपनियों के उर्वरकों की गुणवत्ता परखने के लिए 8 नमूने लिए गए हैं। कुछ स्थानों पर मिलावट की संभावना भी सामने आई है, जिसकी पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। अधिकारियों के अनुसार, छापेमारी के दौरान 7 दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से चले गए। इन दुकानों पर उर्वरक उपलब्ध होने की जानकारी थी, लेकिन दुकान बंद होने के कारण स्टॉक का सत्यापन नहीं हो सका। इन सभी दुकानदारों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने किसानों से भी उर्वरक बिक्री के संबंध में फीडबैक लिया। टीमों ने स्पष्ट किया कि उर्वरक के साथ जबरन कोई अतिरिक्त उत्पाद देने या अधिक कीमत वसूलने की शिकायत मिलने पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। कृषि विभाग की इस अचानक कार्रवाई से उर्वरक विक्रेताओं में हड़कंप मच गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में अज्ञात वाहन की टक्कर से गौवंश की मौत:लखनऊ-कानपुर हाईवे पर एक घंटे पड़ा रहा शव, बाल-बाल बचे वाहन चालक
    Next Article
    शाहजहांपुर में सड़क जाम बन रहा पुलिस के लिए चुनौती:सख्त लहजे से बढ़ रहा आक्रोश; तिलहर-कांट की घटनाओं ने उठाए सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment