Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ की मस्जिद से दो संदिग्ध हिरासत में:एटीएस ने पूछताछ के लिए युवकों को पकड़ा, दोनों स्थानीय निवासी नहीं हैं

    6 hours ago

    1

    0

    हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव स्थित कुरैशियान मस्जिद से शुक्रवार तड़के करीब 5 बजे दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया। दोनों युवक बाइक से मस्जिद पहुंचे थे। मस्जिद में दाखिल होने के बाद एटीएस टीम ने उन्हें अपने साथ ले लिया। मामला ATS से जुड़ा होने के कारण सुरक्षा एजेंसियां युवकों से पूछताछ कर रही हैं। स्थानीय निवासी नहीं होने पर हुई सूचना स्थानीय पुलिस के मुताबिक, दोनों युवक शेरपुर गांव के रहने वाले नहीं हैं। वे बिना किसी पूर्व सूचना या स्थानीय पहचान के मस्जिद में पहुंचे थे। उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर सुरक्षा एजेंसी को सूचना दी गई। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पहचान और मस्जिद आने की वजह खंगाली जा रही सुरक्षा एजेंसियां दोनों युवकों से गहन पूछताछ कर रही हैं। उनके मस्जिद आने का कारण, पहचान, स्थानीय संपर्क और पिछली गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि दोनों युवक इससे पहले कभी मस्जिद या आसपास के क्षेत्र में आए थे या नहीं। मस्जिद कमेटी के दावे की भी जांच मस्जिद इंतजामिया कमेटी का कहना है कि दोनों युवक स्थानीय निवासी नहीं हैं। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियां इस दावे की भी जांच कर रही हैं। पुलिस दोनों युवकों के मस्जिद में आने-जाने और वहां मौजूद लोगों से उनके संपर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है। जांच के बाद स्थिति होगी स्पष्ट थाना प्रभारी इंद्रकांत यादव के अनुसार, दोनों युवक किसी दूसरे इलाके के बताए जा रहे हैं। फिलहाल मामला जांच के शुरुआती चरण में है। सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ और अन्य तथ्यों की जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ पुलिस लाइन में एसपी का औचक निरीक्षण:रजिस्टर और अभिलेख खंगाले, लापरवाही पर चेतावनी
    Next Article
    BJP विधायक सरिता भदौरिया ने गाली दी, VIDEO:इटावा में सपा वर्कर से बोलीं- सांसद, अध्यक्ष तुम्हारा, मेरे पास क्यों आए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment