Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BJP विधायक सरिता भदौरिया ने गाली दी, VIDEO:इटावा में सपा वर्कर से बोलीं- सांसद, अध्यक्ष तुम्हारा, मेरे पास क्यों आए

    6 hours ago

    1

    0

    इटावा में सदर विधायक सरिता भदौरिया का सपा नेता के साथ अभद्र व्यवहार का वीडियो सामने आया है। सपा कार्यकर्ता रेशू चौधरी सदर विधायक सरिता भदौरिया के आवास पर गांव में भगवान परशुराम की मूर्ति लगवाने और सड़क निर्माण कार्य कराने की मांग को लेकर पहुंचे थे। रेशू का कहना है कि वह गांव में विकास कार्य नहीं होने और मूर्ति स्थापित कराने की मांग विधायक के सामने रखने गए थे। जिसके बाद वो भड़क गईं। विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहकर झूठा केस भी दर्ज करा दिया। हालांकि विधायक के वायरल वीडियो की पुष्टि दैनिक भास्कर नहीं करता है। रेशू ने विधायक पर लगाया गाली-गलौज का आरोप रेशू चौधरी का आरोप है कि मांग रखने से नाराज होकर विधायक सरिता भदौरिया ने उनके साथ गाली-गलौज की। रेशू ने पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि सत्ता के दबाव में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद ही उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। करनपुरा निवासी अंकित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह करीब 10:45 बजे वह अपने घर से बाइस ख्वाजा जा रहा था। आरोप है कि सनसिटी गेट के पास पहले से मौजूद रेशू चौधरी, अंशु चौधरी, अंकित यादव, लकी यादव और तीन-चार अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया और उसके साथ गाली-गलौज की।20 हजार रुपये प्रतिमाह मांगने का आरोप तहरीर के मुताबिक आरोपियों ने अंकित के साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। विरोध करने पर उससे प्रतिमाह 20 हजार रुपये देने की मांग की गई। रुपये देने में असमर्थता जताने पर आरोपियों ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास से गुजर रहे लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए वहां से चले गए। देर रात घर पहुंची पुलिस रेशू चौधरी के मुताबिक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद देर रात पुलिस फोर्स उनके घर पहुंची। हालांकि पुलिस की ओर से अब तक इस मामले में किसी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की गई है। दोनों पक्षों के आरोपों के बीच पुलिस मामले की जांच कर रही है। विधायक बोलीं- मेरे आवास के सामने पहले से झगड़े जैसी स्थिति थी सदर विधायक सरिता भदौरिया ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जब वह अपने आवास से निकल रही थीं, उससे पहले वहां कुछ सपा के लोग किसी व्यक्ति को घेरकर खड़े थे और झगड़े जैसी स्थिति बनी हुई थी। विधायक के मुताबिक उनके कई कार्यकर्ता भी वहां मौजूद थे। उन्होंने कहा कि माहौल को देखते हुए उन्होंने स्थिति को समझने का प्रयास किया। लेटर पैड पर स्वीकृति देने का बनाया दबाव विधायक ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी के पास आकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया और उनसे सपा के लेटर पैड पर किसी मांग को स्वीकृति देने के लिए कहा। विधायक के अनुसार वहां मौजूद युवजन सभा के कार्यकर्ताओं में अंशु यादव और लकी यादव के नाम उन्हें बताए गए। उन्होंने कहा कि उन्होंने संबंधित लोगों से अपनी मांग अपने पार्टी के जनप्रतिनिधियों के सामने रखने को कहा। ‘सपा के लेटर पैड पर दबाव में स्वीकृति नहीं दूंगी’ सरिता भदौरिया ने कहा कि सपा के सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष और चेयरमैन हैं, इसलिए मूर्ति स्थापना या विकास कार्य से जुड़ी मांग उनके सामने रखी जा सकती है। भाजपा की विधायक होने के नाते वह अपने कार्यकर्ताओं की मांगों पर काम करेंगी, लेकिन सपा के लेटर पैड पर किसी दबाव में कोई स्वीकृति नहीं देंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ की मस्जिद से दो संदिग्ध हिरासत में:एटीएस ने पूछताछ के लिए युवकों को पकड़ा, दोनों स्थानीय निवासी नहीं हैं
    Next Article
    झांसी में बारिश का अलर्ट:रुक-रुक कर हवा बह रही, आसमान में बादल छाए, टेम्प्रेचर 32°C

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment