Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में 11 सितंबर की बैंक हड़ताल की तैयारी तेज:5 डे बैंकिंग और PLI में पारदर्शिता की मांग, शाखाओं में पहुंचे यूनियन पदाधिकारी

    7 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में 11 सितंबर को होने वाली राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल की तैयारियां तेज हो गई हैं। उत्तर प्रदेश बैंक एम्प्लॉइज यूनियन (UPBEU) के पदाधिकारियों ने बुधवार को कई बैंक शाखाओं का दौरा किया। उन्होंने कर्मचारियों से हड़ताल में पूरी तरह शामिल होने की अपील की। यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि कर्मचारी लंबे समय से 5-डे बैंकिंग की मांग कर रहे हैं। उनकी यह मांग पूरी नहीं होने से उनमें नाराजगी है। भारतीय बैंक संघ (IBA) ने पांच दिन का कार्य सप्ताह लागू करने की सिफारिश की थी। लेकिन केंद्र सरकार के वित्त विभाग से अभी तक इसे मंजूरी नहीं मिली है। पदाधिकारियों का कहना है कि यह प्रस्ताव काफी समय से वित्त मंत्रालय में अटका हुआ है। यूनियन नेताओं ने PLI (प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन) के बंटवारे में भी भेदभाव का आरोप लगाया। उनका कहना है कि बैंक प्रबंधन तय नियमों और पुराने समझौतों को नजरअंदाज कर रहा है। इससे बड़े अधिकारियों और निचले स्तर के कर्मचारियों व जूनियर अधिकारियों के बीच अंतर बढ़ रहा है। जमीनी स्तर पर काम करने वाले कर्मचारियों के हितों की अनदेखी से उनका हौसला टूट रहा है। हड़ताल की तैयारियों के लिए यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने हापुड़ की कई शाखाओं का दौरा किया। इनमें केनरा बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक और इंडियन बैंक शामिल हैं। यहां कर्मचारियों से बात की गई और उन्हें हड़ताल में एकजुट होकर शामिल होने के लिए कहा गया। इस दौरान यूपीबीईयू जिला हापुड़ के अध्यक्ष मनोज भारद्वाज, जिला सचिव दीपक कुमार और वरिष्ठ साथी शीशपाल सिंह मौजूद थे। अन्य पदाधिकारी भी उनके साथ थे। पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक 5-डे बैंकिंग को मंजूरी नहीं मिलती और PLI में पारदर्शिता नहीं आती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने जिले के बैंक कर्मचारियों से 11 सितंबर को कामकाज बंद रखकर हड़ताल को सफल बनाने की अपील की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गंगा खतरे के निशान से महज 4 सेंटीमीटर दूर:15 मोहल्लों में घुसा बाढ़ का पानी, 22 नावें लगाई गई, लोगों की बढ़ी चिंता
    Next Article
    24-साल बाद बुजुर्ग की हत्या में 6 दोषियों को उम्रकैद:बाराबंकी में जमीन विवाद में हुआ था हमला, सभी आरोपियों पर 48 हजार रुपए जुर्माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment