Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिव्यांग महिला के बच्चों का आरटीई से होगा दाखिला:जालौन डीएम ने दूरस्थ जनसुनवाई में दिए निर्देश

    4 hours ago

    1

    0

    जालौन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष से वर्चुअल माध्यम से दूरस्थ जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण तथा समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान एक दिव्यांग महिला आभा श्रीवास्तव का मामला सामने आया। उन्होंने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी पुत्री दीपाली कक्षा 5 और पुत्र दर्शन कक्षा 4 में पढ़ रहे हैं। शारीरिक और आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद, वह अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाकर आत्मनिर्भर बनाना चाहती हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए, जिलाधिकारी ने तत्काल बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि दोनों बच्चों का प्रवेश शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि आरटीई फॉर्म भरवाने से लेकर प्रवेश की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, सरल और समयबद्ध ढंग से पूरी की जाए, ताकि बच्चों की पढ़ाई में कोई बाधा न आए। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि शासन गरीब, असहाय और जरूरतमंद परिवारों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी अधिकारियों को जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक मामले को संवेदनशीलता से लेते हुए तय समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भीम आर्मी ने UGC 2026 का समर्थन किया:चंदौसी में प्रदर्शन कर एसडीएम को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा, 'समान अवसर प्रकोष्ठ' की मांग
    Next Article
    हापुड़ में 143 वाहनों के चालान:जाम से निजात को परिवहन विभाग ने चलाया अभियान, 8.05 लाख रुपए वसूले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment