Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में साइबर ठग गिरफ्तार:फेसबुक-इंस्टाग्राम पर टेंट का सामान सस्ते में देने का देता था झांसा, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

    2 hours ago

    1

    0

    हापुड़ पुलिस और साइबर सेल ने सोशल मीडिया के माध्यम से ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी फर्जी फेसबुक और इंस्टाग्राम प्रोफाइल बनाकर हैंडीक्राफ्ट तथा टेंट डेकोरेशन का सामान सस्ते दामों पर उपलब्ध कराने का झांसा देता था। वह एडवांस के नाम पर लोगों से रकम हड़प लेता था। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किया है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 4सी भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के प्रतिबिंब पोर्टल पर लंबित शिकायतों की जांच की जा रही थी। इस जांच के दौरान संदिग्ध मोबाइल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण किया गया। इसमें बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी जितेंद्र कुमार से 82 हजार रुपए और गुजरात के गांधीनगर निवासी राणा सूरजसिंह से 96,700 रुपए की ऑनलाइन ठगी का खुलासा हुआ। आरोपी इंस्टाग्राम और फेसबुक पर फर्जी पेज बनाकर टेंट व डेकोरेशन सामग्री सस्ती कीमत पर देने का दावा करता था। रकम ट्रांसफर होने के बाद वह न तो सामान भेजता था और न ही पैसे लौटाता था। अपनी पहचान छिपाने के लिए वह सिम कार्ड तोड़कर नया नंबर इस्तेमाल करता था। तकनीकी सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने थाना देहात क्षेत्र के गांव सलाई के पास दबिश देकर दीन मोहम्मद को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने भाई साजिद के साथ मिलकर इन वारदातों को अंजाम देता था। सीओ के अनुसार, आरोपी दूर-दराज के राज्यों के लोगों को निशाना बनाते थे ताकि कानूनी कार्रवाई से बच सकें। इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बापू मॉल के सामने अवैध बाइक स्टैंड से लगा जाम:स्कूली छात्र और राहगीर परेशान; ASP ने कार्रवाई का दिया आश्वासन
    Next Article
    कार ने 4 गाड़ियों का टक्कर मारी, 3 की मौत:कासगंज में गोला कुआं के पास हादसा, 4 लोग गंभीर घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment