Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मारी गोली:मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, दो मामलों में वांछित था

    9 hours ago

    1

    0

    हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर पुलिस को शुक्रवार तड़के 4 बजे दो नाबालिग किशोरियों से दुष्कर्म के मामले में वांछित एक बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में दबोच लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध हथियार और एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की है। कोतवाली गढ़मुक्तेश्वर के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट अपनी टीम के साथ अल्लाह बक्सपुर फाटक के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने जब उसे रुकने का इशारा किया, तो उसने रुकने के बजाय मोटरसाइकिल दौड़ा दी और पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। क्षेत्राधिकारी (सीओ) राहुल यादव ने बताया कि बदमाश द्वारा की गई फायरिंग के जवाब में पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षार्थ गोलियां चलाईं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोली बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार बदमाश ने अपना नाम भोले पुत्र नेपाल, निवासी शेरा कृष्ण की मढैया (थाना गढ़मुक्तेश्वर, जनपद हापुड़) बताया है। सीओ राहुल यादव के अनुसार, पकड़े गए आरोपी ने 26 जून 2026 को दो नाबालिग किशोरियों के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। इस संबंध में थाना गढ़मुक्तेश्वर में मुकदमा अपराध संख्या 348/26, धारा 65(1), 351(3) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) और 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीकृत है। पुलिस लंबे समय से इसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा (315 बोर), एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी का उपचार कराया जा रहा है और मामले में आगे की वैधानिक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गंगाघाट में चोरी के शक में पकड़ा गया युवक:सरिया-डंडे लेकर पहुंचे परिजन, हंगामा किया, उन्नाव पुलिस ने हिरासत में लिया
    Next Article
    अलीगढ़ में जलभराव के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन:नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की, सफाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment