Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में जलभराव के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन:नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की, सफाई की मांग

    8 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में बारिश के बाद विभिन्न क्षेत्रों में हुए जलभराव को लेकर समाजवादी छात्र सभा ने गुरुवार शाम 7 बजे विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मैरिस रोड समेत जलभराव प्रभावित इलाकों में पहुंचकर प्रतीकात्मक रूप से लोगों के बीच लड्डू बांटे और भाजपा तथा नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। छात्र नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 22 जून के दौरे के दौरान भाजपा सांसद सतीश गौतम ने अलीगढ़ के विकास की तुलना दिल्ली के कनॉट प्लेस से की थी। उनका आरोप है कि शहर में जगह-जगह भरा पानी, टूटी सड़कें और खराब जल निकासी व्यवस्था इन दावों की पोल खोल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कई प्रमुख इलाकों, यहां तक कि पूर्व मुख्यमंत्री के आवास के आसपास भी जलभराव बना हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए बारिश के दौरान एक महिला की मौत का जिक्र किया और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की। विरोध के दौरान कार्यकर्ताओं ने “मुस्कुराइए, आप अलीगढ़ में हैं” और “मुस्कुराइए, आप कनॉट प्लेस में हैं” जैसे नारे लगाते हुए अपना आक्रोश जताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मारी गोली:मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, दो मामलों में वांछित था
    Next Article
    चित्रकूट में चंद्रगहना रोड पर जलभराव:चकमाली मोहल्ले में बारिश से जनजीवन प्रभावित, राहगीर परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment