Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हर-हर शंभू से मशहूर सिंगर अभिलिप्सा गोरखपुर पहुंची:बोलीं- सिंगिंग मेरे जीन में, इस शहर का औरा अलग है, देखिए भास्कर इंटरव्यू

    7 hours ago

    1

    0

    'हर हर शंभू' शिव भजन से फेमस हुईं अभिलिप्सा पंडा सोमवार को गोरखपुर पहुंची। यहां उनके फैंस ने उनका फूलमाला से जोरदार स्वागत किया। वह गोरखपुर में महाशिवरात्रि महोत्सव में शामिल होने पहुंची हैं। दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में अभिलिप्सा पंडा ने अपने करियर, सफलता और हिन्दुत्व पर बेबाकी से अपनी बात रखी। पढिए पूरी बातचीत… इस वक्त मेरे साथ बॉलीवुड सिंगर अभिलिप्सा पंडा है… स्वागत है मैम! किस प्रोग्राम में गोरखपुर में आई हैं? जवाब: सबसे पहले तो जितने आपके दर्शक हैं उनको सादर नमस्कार हर-हर महादेव। गोरखपुर में मैं महाशिवरात्रि महोत्सव के लिए आई हूँ जो की 17 फरवरी को गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में शाम 7 बजे आयोजित किया जाएगा। आशा करती हूं की आप लोग जरूर आएँगे। गोरखपुर में आकर काफी अच्छा लग रहा है। एक अलग सी ऊर्जा है यहां। एक अलग ही औरा है इस शहर का। सवाल: जिस गाने से आप फेमस हुई हैं सबके जुबान पर है वो गाना, दो लाइन गुनगुना दीजिए… जवाब: जी सही कहा आपने जिसके बारे में बात कर रहे हैं आप, उस गाने ने मुझे बहुत प्यार दिया है। मैं तो इसके लिए महदेव की ही कृपा मानती हूं। गाने के बोल ऐसे हैं ‘नागेन्द्रहाराय त्रिलोचनाय भस्माङ्गरागाय महेश्वराय, नागेन्द्रहाराय त्रिलोचनाय भस्माङ्गरागाय महेश्वराय। नित्याय शुद्धाय दिगम्बराय तस्मै नकाराय नमः शिवाय। नित्याय शुद्धाय दिगम्बराय तस्मै नकाराय नमः शिवाय। हर हर शंभू शंभू शंभू शंभू शिव महादेवा, शंभू शंभू शंभू शंभू शिव महादेव’ सवाल: अपने करियर के बारे में कुछ बताइए, कैसे उतार चढ़ाव रहा लाइफ में? जवाब: देखिए उतार चढ़ाव और स्ट्रगल तो सबकी लाइफ में होता है। हम सबको स्ट्रगल को इम्पोर्टेंस नहीं देना चाहिए। मैं तो यही कहूँगी कि अपनी स्ट्रगल स्टोरी किसी को मत बताइए यदि किसी को प्रेरणा लेना होगा तो वो आपकी सक्सेस स्टोरी से ले लेगा। बचपन से ही एक आर्टिस्ट की जीन रही है डीएनए में। कल्चरल बैकग्राउंड भी रहा है, 3 साल की उम्र से ही मेरी संगीत शिक्षा शुरू हो गई थी। सवाल: प्रयागराज में अपने काफी समय बिताया है अभी हाल में ही शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर काफी विवाद हुआ है इस पर क्या कहेंगी? जवाब: देखिए विवादास्पद चीजों पर मैं टिप्पणी नहीं करना चाहूंगी। सबका अपना आस्पेक्ट्स होता है, अलग परसेप्शन होता है हम किसी एक साइड को देखकर जज नहीं कर सकते। मैं तो काफी छोटी हूँ, मैं जजमेंट नहीं देना चाहूंगा लेकिन जो भी होता है उसके पीछे कोई ना कोई रीज़न होता है जो ऊपर बैठे हैं वो निर्धारण करते हैं। सवाल: गोरखपुर पहुंचे सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि सभी भारतीय हिन्दू हैं, इसपर क्या कहना है? जवाब: देखिए हिंदू एक धर्म नहीं है, हमारा धर्म सनातन है और सनातन मतलब जिसका न आदि हो न कोई अंत हो। अगर सनातन कहें तो गलत नहीं है। हम हिन्दीभाषी हैं, हिंदुस्तान में रहते हैं, पहले सिंधु नदी के किनारे रहते थे तो अंग्रेज बोल नहीं पाए तो इसे हिंदुस्तान कर दिया। जो भारत में रहते हैं वो हिन्दुस्तानी इसलिए हैं क्योंकि हम सिंधु नदी के मूल निवासी हैं। इसलिए हिंदू कहना गलत नहीं है, हिन्दू कोई धर्म विशेष नहीं, हिन्दू एक विचारधारा है। अगर आप उस विचारधारा को फालो करते हैं तो बेसिकली भारतीय हिन्दू हैं। अंत में उन्होंने गोरखपुर और आस पास के लोगों से अपील की कि उनके प्रोग्राम में भारी संख्या में आकार उनको सपोर्ट करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में सिम अपग्रेड के नाम पर ठगे 24.86 लाख:मोबाइल हैक किया, 4 दिन तक सिम रहा बंद, 8 बार में पैसा किया ट्रांसफर
    Next Article
    नोएडा प्राधिकरण का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:NTC और पब्लिक हेल्थ की सर्किल सीनियर मैनेजर को दी जिम्मेदारी, जीएम स्तर पर होगी जवाबदेही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment