Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में सिम अपग्रेड के नाम पर ठगे 24.86 लाख:मोबाइल हैक किया, 4 दिन तक सिम रहा बंद, 8 बार में पैसा किया ट्रांसफर

    6 hours ago

    1

    0

    साइबर ठग ने सेक्टर-82 विवेक विहार में रहने वाले एक आईटी इंजीनियर महिला से 4जी सिम को 5जी में अपग्रेड के बहाने 24.86 लाख रुपये ठग लिए। महिला से बिना पूछे ठग उनके नाम से ई-सिम के लिए आवेदन कर दिया। इस वजह से उनका मोबाइल बंद हो गया। आरोपी चार दिन के अंदर बैंक खातों व क्रेडिट कार्ड से कुल 24 लाख 86 हजार रुपये आठ बार में अन्य खातों में ट्रांसफर कर लिए। महिला के पति ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दी। 4जी सिम को 5 जी में कंवर्ट करने की बात पुलिस को पीड़िता ने बताया कि वह सेक्टर 82 विवेक विहार में परिवार के साथ में रहते हैं। वह और उनकी पत्नी एक आईटी कंपनी में इंजीनियर पर पद पर कार्यरत हैं। इसी महीने चार फरवरी को उनकी पत्नी के मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉलर ने वाले ने खुद को एयरटेल कंपनी का कर्मचारी बताया और उनकी 4जी सिम को 5जी में अपग्रेड करने की बात कही। महिला ने स्वीकार कर लिया। ई सिम का कर दिया अनुरोध इसके बाद ठग ने बिना ओटीपी लिए और बिना कोई लिंक भेजे उनके नाम से ई-सिम जारी करने का अनुरोध डाल दिया। तभी पीड़िता को मोबाइल स्वीच ऑफ हो गया। ठग ने उन्हें कॉल कर बताया कि 5जी अपग्रेड के लिए ई-सिम जरूरी है और 24 घंटे के लिए फोन बंद रहेगा। इस दौरान ठग अलग-अलग नंबरों से कॉल कर तकनीकी समस्या का बहाना बनाता रहा। चार दिन तक सिम रहा बंद चार दिन तक मोबाइल चालू नहीं हुआ तो पीड़िता आठ फरवरी को पास के एयरटेल स्टोर पर पहुंची, जहां नई 4जी सिम जारी कराई इसके बाद जब महिला ने अपने बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड चेक किए तो ठगी की जानकारी सामने आई। ठग उनके एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के खातों के साथ-साथ एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से अलग-अलग खातों से रुपये निकाले थे। अलग-अलग प्लेटफार्म पर किए ट्रांसफर साथ ही कुछ पैसे अमेजन, फ्रीचार्ज और फोनपे जैसे प्लेटफॉर्म के माध्यम से ट्रांसफर कर लिए। महिला ने तुरंत बैंकों को सूचना देकर ऑनलाइन एक्सेस बंद कराया, कार्ड ब्लॉक कराए और ट्रांजेक्शन पर शिकायत दर्ज कराई। साथ ही एनसीआरपी पोर्टल पर भी शिकायत दी। मामले में साइबर थाना पुलिस केस दर्ज कर रकम ट्रांसफर खातों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में युवक की हत्या करने वाले 4 आरोपी अरेस्ट:जिगरी दोस्तों से पिस्टल चेक करते समय चली गोली, साथ में बनाते थे रील
    Next Article
    हर-हर शंभू से मशहूर सिंगर अभिलिप्सा गोरखपुर पहुंची:बोलीं- सिंगिंग मेरे जीन में, इस शहर का औरा अलग है, देखिए भास्कर इंटरव्यू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment