Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हर्रैया में गैस एजेंसी पर लगी लोगों की लंबी कतारें:OTP आने में घंटो लग रहे; 600 से अधिक सिलेंडर बांटे जाएंगे

    8 hours ago

    1

    0

    जनपद बस्ती के हरैया क्षेत्र में गैस वितरण को लेकर भारी गहमागहमी देखी गई। शांति इंडियन गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने के लिए हजारों उपभोक्ता रात 2 बजे से ही कतारों में लग गए, जिससे स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन को पुलिस बल तैनात करना पड़ा। कड़ाके की ठंड के बावजूद, उपभोक्ता खाली सिलेंडर लेकर आधी रात से ही गोदाम के बाहर डटे हुए थे। सुबह होते-होते यह भीड़ हजारों की संख्या में बदल गई, जिससे वितरण केंद्र पर भारी दबाव बन गया। वितरण प्रक्रिया में तकनीकी समस्याएं भी सामने आईं। ओटीपी (OTP) न आने या देरी से आने के कारण एक-एक उपभोक्ता को सिलेंडर देने में घंटों का समय लग रहा था, जिससे प्रतीक्षा और बढ़ गई। भीड़ की संवेदनशीलता को देखते हुए हरैया तहसील प्रशासन ने मौके पर पुलिस बल और तहसील कर्मियों को तैनात किया। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि गैस वितरण शांतिपूर्ण ढंग से हो सके और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न फैले। शांति इंडियन गैस एजेंसी के मैनेजर दिग्विजय सिंह ने बताया, “आज हरैया केंद्र पर 600 से अधिक सिलेंडरों का वितरण किया जा रहा है। भीड़ अधिक है, लेकिन हम पूरी पारदर्शिता और शांति के साथ गैस मुहैया कराने का प्रयास कर रहे हैं।” जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं है। अधिकारियों के अनुसार, बस्ती जनपद में कुल 40 गैस एजेंसियां संचालित हैं और आपूर्ति बाधित नहीं है। किसी भी समस्या के समाधान के लिए 24 घंटे सक्रिय कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। हालांकि, स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें एक सिलेंडर के लिए कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। वितरण केंद्र पर भगदड़ जैसी स्थिति से बचने के लिए स्थानीय पुलिस लगातार लोगों को कतारबद्ध करने में जुटी रही। फिलहाल, शांति गैस एजेंसी पर सुरक्षा घेरे के बीच वितरण कार्य जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हिंदूवादी नेता ने सीओ से कहा-यह सिपाही की भाषा है':शाहजहांपुर में देवस्थान भूमि के रास्ते पर अवैध निर्माण के विरोध में थाने में हुई बहस
    Next Article
    बुलंदशहर तनाव, लापरवाही से बिगड़े हालात:वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद स्थिति नियंत्रण में, पुलिस बल तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment