Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हर्ष फायरिंग में बच्चे को गोली लगी:नौ दिन बाद भी आरोपी पिता-पुत्र फरार, पुलिस 15 जगह दे चुकी दबिश

    2 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में 19 फरवरी को एक शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग में आठ वर्षीय रेयांश को गोली लगने के मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। घटना के नौ दिन बाद भी मुख्य आरोपी पिता-पुत्र फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की हैं। ये टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। अब तक दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम सहित लगभग 15 स्थानों पर छापेमारी की जा चुकी है, लेकिन आरोपी अभी तक पकड़ में नहीं आए हैं। जांच में सामने आया है कि घटना के बाद से आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहे हैं और गिरफ्तारी से बचने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस उनकी लोकेशन ट्रेस करने के लिए सर्विलांस और तकनीकी सहायता का उपयोग कर रही है। आरोपियों के परिचितों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ की जा रही है। यह घटना 19 फरवरी को नगर की सुनारों वाली गली में एक शादी समारोह के दौरान हुई थी। हर्ष फायरिंग में चली गोली मासूम रेयांश को लगी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में आक्रोश है और वे आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और हर संभावित पहलू पर जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश के ऑफर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पलटवार:पंकज चौधरी बोले- अखिलेश की दुकान बंद हो चुकी, हताशा में दे रहे बयान
    Next Article
    कलेक्ट्रेट के स्ट्रांग रूम में पहुंची पंचायत चुनाव सामग्री:त्रिस्तरीय चुनाव की आहट तेज, कर्मचारियों ने निर्धारित प्रक्रिया का किया पालन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment