Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश के ऑफर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पलटवार:पंकज चौधरी बोले- अखिलेश की दुकान बंद हो चुकी, हताशा में दे रहे बयान

    2 hours ago

    1

    0

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी शुक्रवार को बुलंदशहर पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी के प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव द्वारा डिप्टी सीएम को दिए गए 100 विधायकों के साथ मुख्यमंत्री बनने के ऑफर पर तीखी प्रतिक्रिया दी। चौधरी ने अखिलेश यादव के इस बयान को उनकी हताशा बताया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की 'दुकान बंद हो चुकी है', इसलिए वे हताश होकर ऐसे बयान दे रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि 2017 के बाद से उत्तर प्रदेश में जाति की राजनीति समाप्त हो गई है और अब प्रदेश में केवल विकास की राजनीति होगी। सीबीआई कोर्ट द्वारा शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी किए जाने के सवाल पर पंकज चौधरी ने कहा कि यह कोर्ट का निर्णय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोर्ट साक्ष्य के आधार पर निर्णय करती है और इसमें भाजपा का कोई हस्तक्षेप नहीं है। भाजपा के प्रशिक्षण कार्यक्रम के संबंध में उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को बुलंदशहर में भी यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।एनसीईआरटी मामले पर पंकज चौधरी ने कहा कि इसका संज्ञान लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने भी इस विषय पर संज्ञान लिया है और उचित निर्णय लिया जाएगा। इस कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, जिलाध्यक्ष विकास चौहान, विधायक लक्ष्मीराज सिंह, संजय शर्मा, देवेंद्र लोधी, प्रदीप चौधरी, अनिल शर्मा, दिवाकर सिंह, कृष्णपाल सिंह, दीपक दुल्हेरा और हितेश गर्ग सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हिंदवादी नेता सत्यम पंडित की एक और वीडियो:एक दिन पहले पुलिस ने मुस्लिम युवक की दुकान बंद कराने पर भेजा था जेल
    Next Article
    हर्ष फायरिंग में बच्चे को गोली लगी:नौ दिन बाद भी आरोपी पिता-पुत्र फरार, पुलिस 15 जगह दे चुकी दबिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment