Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हर्ष फायरिंग में घायल रेयांश ICU से बाहर आया:बुलंदशहर के 8 साल के बच्चे की हालत में सुधार, जल्द घर लौटने की उम्मीद

    8 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में 19 फरवरी को शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में घायल आठ वर्षीय रेयांश की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। उसे अब आईसीयू से निकालकर सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है, जिससे उसके परिजनों ने राहत की सांस ली है। रेयांश के पिता हिमांशु वर्मा ने बताया कि बच्चा अब परिजनों को पहचानने लगा है और उसकी सेहत पहले से बेहतर है। डॉक्टरों ने भी उसकी स्थिति में सुधार के संकेत दिए हैं और उम्मीद जताई है कि उसे जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। यह घटना 19 फरवरी की शाम करीब 5:30 बजे शहर की सुनारों वाली गली में एक शादी समारोह में भात की रस्म के दौरान हुई थी। हर्ष फायरिंग में चली गोली पास के मकान की छत पर खड़े रेयांश को जा लगी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के तुरंत बाद रेयांश को नोएडा के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उसकी हालत नाजुक होने के कारण उसे आईसीयू और वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रोबिन वर्मा और उसके नाबालिग बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें नाबालिग को फायरिंग करते हुए देखा गया था।बच्चे की हालत में सुधार और सामान्य वार्ड में शिफ्ट किए जाने से परिवार के साथ-साथ स्थानीय लोगों में भी राहत का माहौल है। चिकित्सकों का कहना है कि यदि सुधार इसी तरह जारी रहा तो रेयांश को जल्द ही घर भेज दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में ट्रैक्टर की टक्कर से किसान की मौत:परिवार ने की मुआवजे की मांग, होली पर बेटी से मिलने गए थे
    Next Article
    उन्नाव में गंगा स्नान कर लौट रहे युवक की मौत:सड़क हादसे में गई जान, होली की खुशियां मातम में बदली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment