Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में गंगा स्नान कर लौट रहे युवक की मौत:सड़क हादसे में गई जान, होली की खुशियां मातम में बदली

    6 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बलारदेव गांव निवासी 32 वर्षीय उमाशंकर की जान उस समय चली गई, जब वह गंगा स्नान कर लौट रहे थे। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है। मृतक की पहचान स्वर्गीय अशोक के पुत्र उमाशंकर के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि उमाशंकर मुंबई में मछली पकड़ने वाली बोट पर काम करते थे और परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। वह बीते 24 फरवरी को मुंबई से अपने गांव लौटे थे और होली पर्व से पहले परिवार के साथ समय बिता रहे थे। घटना वाले दिन वह गंगा स्नान के लिए गए थे और वहां से लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मृतक के भाई नंदकिशोर ने बताया कि उमाशंकर गंगा स्नान के बाद अपने मामा के यहां गए थे और वापस लौटते समय यह दुर्घटना हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल की टक्कर से हुआ बताया जा रहा है। परिवार के अनुसार, उमाशंकर पांच भाइयों और दो बहनों में तीसरे नंबर पर थे। पिता का पहले ही निधन हो चुका था, जिसके बाद परिवार की जिम्मेदारी भाइयों पर थी। उमाशंकर मुंबई में मेहनत-मजदूरी कर नियमित रूप से घर आर्थिक मदद भेजते थे। ग्रामीणों ने बताया कि उमाशंकर सरल स्वभाव के मेहनती युवक थे और गांव में सभी से उनके अच्छे संबंध थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के संबंध में आगे की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हर्ष फायरिंग में घायल रेयांश ICU से बाहर आया:बुलंदशहर के 8 साल के बच्चे की हालत में सुधार, जल्द घर लौटने की उम्मीद
    Next Article
    बदायूं में होलिका दहन से पहले आग लगाने का प्रयास:पुलिस ने एक युवक को पकड़ा, शांति भंग का केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment