Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में ट्रैक्टर की टक्कर से किसान की मौत:परिवार ने की मुआवजे की मांग, होली पर बेटी से मिलने गए थे

    8 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में एक सड़क हादसे में ग्राम उलरापुर निवासी 50 वर्षीय किसान अनंत लाल यादव की मृत्यु हो गई। उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी थी। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, अनंत लाल यादव उन्नाव शहर में अपनी बेटी से मिलने गए थे। वहां से अपने गांव उलरापुर लौटते समय हसनगंज थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ। ट्रैक्टर की टक्कर इतनी भीषण थी कि अनंत लाल गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक के भतीजे निशांत यादव ने बताया कि उन्हें राहगीरों के माध्यम से हादसे की सूचना मिली। परिजन मौके पर पहुंचे, जहां पुलिस पहले से मौजूद थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की आवश्यक कार्रवाई शुरू की। परिजनों के मुताबिक, अनंत लाल यादव खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में दो विवाहित बेटियां और तीन बेटे हैं। परिवार का कहना है कि अनंत लाल घर के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे, और उनकी आकस्मिक मृत्यु से परिवार आर्थिक संकट में आ गया है। निशांत यादव ने सरकार से आर्थिक सहायता और दुर्घटना के जिम्मेदार वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे में शामिल ट्रैक्टर की तलाश की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 24 कैरेट सोने की गुझिया...VIDEO:8 देशों का ड्राई-फ्रूट्स से बनी, 60 हजार है कीमत; मिसाइल गुझिया 2 किलो की
    Next Article
    हर्ष फायरिंग में घायल रेयांश ICU से बाहर आया:बुलंदशहर के 8 साल के बच्चे की हालत में सुधार, जल्द घर लौटने की उम्मीद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment