Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हर्ष फायरिंग में LDA के ड्राइवर की मौत:लखनऊ में बारात के दौरान हुई घटना, दोस्त के बेटे की शादी में पहुंचा था

    23 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में शादी समारोह में गोली लगने से 50 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। शुक्रवार रात अपने दोस्त के बेटे की शादी में शामिल होने गए थे। टेंट के पीछे दोस्तों के साथ बैठे थे। तभी सीधे दाएं पैर की जांघ पर अचानक गोली जाकर लगी। आनन-फानन में घायल हालात में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अलीगंज निवासी सुनील यादव (49) के रूप में हुई। वह LDA में कॉन्ट्रैक्ट में ड्राइवरी करते थे। शुक्रवार को विनयखंड गोमतीनगर में दोस्त के बेटे की विराट खंड स्थित सामुदायिक केंद्र में शादी थी। वहां पर बारात के दौरान हर्ष फायरिंग की गई। गोली सुनील यादव के पैर में लग गई। दोस्त ने बताया- लंगड़ाते हुए आए और गिर पड़े मृतक के दोस्त नितिन ने बताया- एलडीए में कर्मचारी की बेटे की शादी के दौरान करीब 11 बजे अरविंद कश्यप, शाश्वत सिंह और दो अन्य लोग टेंट के पीछे ड्रिंक कर रहे थे। कुछ देर बाद अचानक से सुनील लंगड़ाते हुए उधर से अंदर की तरफ आए। उनके पैर से खून की धार बह रही थी। वह आकर वहीं पर वह गिर गए। इसके बाद उन्हें दोस्तों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बेटे नमन यादव ने बताया- मुझे रात 11:45 बजे पर सूचना मिली के पिता को चोट लग गई है। 15 मिनट में वह अस्पताल पहुंचा तो इलाज चलने की बात पता चली। कुछ देर बाद मौत की खबर मिली। परिवार में मां सुमन यादव और बहन नयन यादव हैं। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में 2 टीमें लगाईं मामले में इंस्पेक्टर गोमतीनगर बृजेश तिवारी ने कहा- हर्ष फायरिंग में अभी लिखित शिकायत नहीं मिली है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। जांच और पूछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि विवाह समारोह में सम्मिलित होने आए शाश्वत सिंह नाम के आदमी ने हर्ष फायरिंग की थी। वह गोली चलाने के बाद फरार हो गया। उसकी तलाश के लिए 2 टीमें लगाई गई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में बारातियों और ग्रामीणों में चले हथियार:फतेहपुर में कार खड़ी करने पर बवाल, 5 घायल; एक देहरादून रेफर
    Next Article
    महराजगंज में देवर ने भाभी को जलाने का प्रयास किया:तख्ता देने से मना करने पर विवाह हुआ, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment