Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हर्षित राणा की जगह यश ठाकुर भारतीय टीम में शामिल:अफगानिस्तान टी-20 सीरीज, एशियन गेम्स में मौका; बुमराह और नीतीश फिट घोषित

    1 day ago

    1

    0

    भारतीय तेज गेंदबाज यश ठाकुर को अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज और एशियन गेम्स में मौका मिला है। उन्हें चोटिल हर्षित राणा की जगह दोनों स्क्वॉड में शामिल किया गया है। हर्षित हैमस्ट्रिंग चोट से पूरी तरह नहीं उबर सके हैं। उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच इंग्लैंड दौरे पर खेला था। BCCI ने गुरुवार को टीम में बदलाव की पुष्टि की। इंग्लैंड दौरे पर खेला था आखिरी मैच हर्षित राणा ने भारत के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच इंग्लैंड दौरे पर खेला था। इसके बाद से वे चोट के कारण टीम से बाहर हैं। राणा को वॉशिंगटन सुंदर जैसी हैमस्ट्रिंग चोट लगी है। हालांकि, सुंदर अब फिट हो चुके हैं और उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए फिट घोषित किया गया है। यश ठाकुर ने जिम्बाब्वे दौरे पर किया था डेब्यू 27 साल के यश ठाकुर विदर्भ के तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने जुलाई में भारत के जिम्बाब्वे दौरे पर अपना टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। यश ने इस दौरे पर दो मैच खेले और चार विकेट लिए। घरेलू टी-20 में भी उनका रिकॉर्ड अच्छा है। उन्होंने 50 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी मैचों में 81 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 7.04 रहा है। बुमराह और नीतीश भी फिटनेस के आधार पर टीम में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर नितीश रेड्डी को भी अफगानिस्तान सीरीज के लिए फिटनेस के आधार पर टीम में शामिल किया गया है। बुमराह बाएं घुटने की चोट से जूझ रहे हैं। वह जुलाई में भारत के इंग्लैंड दौरे के बाद से क्रिकेट से दूर हैं। वहीं, नीतीश रेड्डी क्वाड्रिसेप्स की चोट से उबर रहे हैं। BCCI सूत्र के मुताबिक, बुमराह और नीतीश दोनों की वापसी सही दिशा में है। अफगानिस्तान सीरीज के बाद एशियन गेम्स भारत और अफगानिस्तान के बीच तीनों टी-20 मैच दिल्ली में 13 सितंबर से खेले जाएंगे। इसके बाद भारतीय टीम 22 सितंबर को टोक्यो में जापान के खिलाफ एकमात्र मैच खेलेगी। इसके बाद भारत 28 सितंबर से एशियन गेम्स में अपना अभियान शुरू करेगा। अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर। 2026 एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पाकिस्तानी एजेंसी का क्रिकेटर रिजवान-इमाम को समन:ड्रेसिंग रूम की जानकारी लीक करने का आरोप; साइबर क्राइम ब्रांच पूछताछ करेगी
    Next Article
    एशियन गेम्स स्क्वॉड से अन्नू रानी बाहर:क्वालिफिकेशन मार्क नहीं छू पाईं, चोट से लौटे अविनाश साबले ने स्टीपलचेज में जगह पक्की की

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment