Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में 12वीं छात्रा पर धारदार हथियार से हमला:छात्रा पर जबरन शादी का दबाव बना रहा था, लापरवाही पर चौकी इंचार्ज समेत दो पुलिसकर्मी निलंबित

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई के लोनार कोतवाली क्षेत्र में बुधवार शाम करीब 5:30 बजे एक 12वीं कक्षा की छात्रा पर धारदार हथियार से हमला हुआ। नारायण बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा सामाजिक विज्ञान का पेपर देकर घर लौट रही थी, तभी आरोपी पंकज ने पीछे से उसके सिर पर बांके से कई वार किए। गंभीर हालत में छात्रा को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पंकज छात्रा का पूर्व सहपाठी है। वह छात्रा पर शादी के लिए दबाव डाल रहा था। छात्रा और उसके परिवार ने इनकार किया, तो पंकज ने जानलेवा हमला कर दिया। पीड़िता पहले ही पंकज के खिलाफ शिकायत दर्ज करा चुकी थी, लेकिन पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई। आरोपी गिरफ्तार, गहन जांच जारी इस पर अपर पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में चौकी इंचार्ज उप-निरीक्षक रामबली और हेड मोहर्रिर अजीत कुमार को तत्काल निलंबित कर दिया। पुलिस ने आरोपी पंकज को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है और सभी सबूतों को समग्र रूप से देखा जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रेटर नोएडा- नितिन हत्याकांड के आरोपियों से पुलिस से मुठभेड़:दो आरोपी पैर में गोली लगने से घायल, अबतक कुल 5 गिरफ्तार
    Next Article
    मुरादाबाद में 19वां फाल्गुन महोत्सव आयोजित:गोविंद भार्गव के भजनों पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment