Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में 19वां फाल्गुन महोत्सव आयोजित:गोविंद भार्गव के भजनों पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु

    2 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में श्री हरि विराट संकीर्तन सम्मेलन समिति ने बुधवार को 19वें फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया गया। देर रात तक चले कार्यक्रम में विश्व विख्यात भजन सम्राट गोविंद भार्गव ने अपनी प्रस्तुति दी। यह आयोजन समिति के 87वें वर्ष में प्रवेश के उपलक्ष्य में किया गया था। भजन सम्राट गोविंद भार्गव ने अपनी मधुर वाणी और संगीतमय शैली से श्रद्धालुओं को राधा-कृष्ण भक्ति में लीन कर दिया। उन्होंने "कन्हैया ले चल परली पार", "लाडली अद्भुत खजाना तेरे बरसाने में है" और "आज ब्रज में होली मोरे रसिया" जैसे कई लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति दी। फाल्गुन माह के उल्लासपूर्ण वातावरण में श्रद्धालु देर रात तक भजन संकीर्तन पर झूमते और नृत्य करते रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य जगदीश प्रसाद कोठारी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। महोत्सव का समापन फूलों की होली खेलकर किया गया, जिसमें सभी रसिकजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन स्थल की साज-सज्जा में प्रदीप शुक्ला ने सहयोग दिया। प्रशासनिक निर्देशों का पालन करते हुए बैठने की समुचित व्यवस्था की गई थी। कल्याणी दरबार सेवा समिति, मुरादाबाद शाखा ने पादुका सेवा प्रदान की, जबकि श्री मनोकामना हनुमान मंदिर समिति, रेलवे कॉलोनी के संजय त्यागी और उनके साथियों ने जलपान की व्यवस्था संभाली। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के संरक्षक भोला नाथ खन्ना, अध्यक्ष सुनील कुमार गोयल, मंत्री एडवोकेट विजय कुमार अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में मंत्री विजय कुमार अग्रवाल ने सभी पत्रकार बंधुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में 12वीं छात्रा पर धारदार हथियार से हमला:छात्रा पर जबरन शादी का दबाव बना रहा था, लापरवाही पर चौकी इंचार्ज समेत दो पुलिसकर्मी निलंबित
    Next Article
    जिले के 4 सड़क हादसों में 12 से ज्यादा घायल:कई की हालत गंभीर में हायर सेंटर रेफर, एक युवक की मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment