Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में बकरियों का अनोखा जन्मदिन समारोह:निमंत्रण कार्ड बांटकर बुलाए गए ग्रामीण, भागवत पाठक समेत कई धार्मिक अनुष्ठान हुए

    12 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक अनोखा जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया, जिसकी चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है। सदर तहसील के गौरा डांडा गांव निवासी पशुपालक लालाराम श्रीवास्तव ने अपनी दो बकरियों, 'स्वीटी' और 'मोनिका' का जन्मदिन भव्य तरीके से मनाया। बीती रात आयोजित इस कार्यक्रम के लिए लालाराम ने निमंत्रण पत्र छपवाकर ग्रामीणों को आमंत्रित किया था। समारोह की शुरुआत धार्मिक अनुष्ठानों से हुई, जिसमें गांव में रामायण और भागवत पाठ का आयोजन किया गया। बकरियों को स्नान कराकर फूलों की मालाएं पहनाई गईं और नए वस्त्र धारण कराए गए। 3 तस्वीरें देखिए… इस अवसर पर डीजे की धुन पर गांव के बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने नृत्य किया। लालाराम ने लगभग 200 लोगों के लिए दावत का भी इंतजाम किया था। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष भी उन्होंने इसी तरह 300 मेहमानों को आमंत्रित कर जश्न मनाया था और 51 कन्याओं को भोजन कराया था। ग्रामीणों के अनुसार, यह आयोजन लालाराम के पशु-प्रेम को दर्शाता है। लालाराम श्रीवास्तव ने बताया कि स्वीटी और मोनिका उनके परिवार का अभिन्न अंग हैं। उनका यह कदम पशुओं के प्रति संवेदनशीलता और प्रेम का संदेश देता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में सड़क हादसा, युवक की मौत:राया रोड पर दो बाइकों की टक्कर, लग्न समारोह में आया था
    Next Article
    लखनऊ में निवेश पर अधिक मुनाफे का झांसा देकर ठगी:युवक से 2 लाख ठगे, रकम वापसी के नाम पर मांगे और पैसे; FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment