Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में निवेश पर अधिक मुनाफे का झांसा देकर ठगी:युवक से 2 लाख ठगे, रकम वापसी के नाम पर मांगे और पैसे; FIR

    12 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के अलीगंज इलाके में ऑनलाइन निवेश के नाम पर एक युवक से जालसाजों ने ठगी कर ली। अच्छा मुनाफे का झांसा देकर एक-एक करके कई बार में 2 लाख रुपए से जयादा ट्रांसफर करवा लिए। पीड़ित ने इस मामले में अलीगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। श्रीपुरम त्रिवेणी नगर-2 निवासी शौर्य कमल मिश्र ने बताया कि 25 दिसंबर की रात करीब 9 बजे टेलीग्राम प्लेटफॉर्म के जरिए अज्ञात लोगों ने उनसे संपर्क किया। आरोपियों ने कम समय में ज्यादा मुनाफा देने का झांसा देकर निवेश करवा लिया। आरोपियों ने भरोसा दिलाने के लिए फायदे भरे स्क्रीनशॉट और फर्जी ट्रांजेक्शन दिखाए। इसके बाद अलग-अलग खातों में UPI और नेट बैंकिंग के जरिए 2 लाख 8 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए। जब पैसा वापस मंगा तो आरोपियों ने प्रोसेसिंग फीस के नाम पर और पैसे जमा करने का दबाव बनाया। शक होने पर उन्होंने आगे पैसा देने से इनकार कर दिया। पीड़ित के मुकदमा लिखने के बाद साइबर क्राइम टीम ने खाता फ्रीज कर दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में बकरियों का अनोखा जन्मदिन समारोह:निमंत्रण कार्ड बांटकर बुलाए गए ग्रामीण, भागवत पाठक समेत कई धार्मिक अनुष्ठान हुए
    Next Article
    सहारनपुर एक्सप्रेस-वे पर कार-बाइक की टक्कर:दो बाइक सवार हुए घायल, रॉन्ग साइड आ रहे थे, हायर सेंटर किए गए रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment