Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में HPV टीकाकरण अभियान शुरू:सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 22 बच्चियों को लगी वैक्सीन, सीडीओ ने किया शुभारंभ

    1 hour ago

    1

    0

    हरदोई के जिला महिला चिकित्सालय में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सान्या छाबड़ा ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। अभियान के पहले दिन 22 बच्चियों को टीका लगाया गया। सीडीओ सान्या छाबड़ा ने बताया कि 14 वर्ष की आयु पूरी कर चुकीं और 15 वर्ष से कम उम्र की किशोरियां इस टीके के लिए पात्र हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण कराने की अपील की, ताकि उन्हें सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाया जा सके। उन्होंने टीके को पूरी तरह सुरक्षित बताया। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जविन बिष्णु गोगोई ने जानकारी दी कि सर्वाइकल कैंसर विश्व स्तर पर चौथा सबसे आम कैंसर है। यह एचपीवी संक्रमण के कारण होता है और टीकाकरण के माध्यम से इसकी रोकथाम संभव है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविन्द सचान के अनुसार, यह टीका जिला महिला चिकित्सालय के द्वितीय तल पर प्रत्येक कार्य दिवस सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक निःशुल्क लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि टीके की केवल एक खुराक पर्याप्त है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह ने बताया कि जनपद में लगभग 48 हजार बच्चियों को इस अभियान के तहत टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर डॉ. सुबोध, इंद्र भूषण सिंह, हफीज खान सहित कई अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामनगरी में एटीएम फ्रॉड गैंग का भंडाफोड़:बुजुर्गों को बनाते थे निशाना, बिहार के 3 शातिर गिरफ्तार, 2 लाख कैश व फर्जी कार्ड बरामद
    Next Article
    लखनऊ में कुलदीप के रिसेप्शन में क्रिकेटरों की ग्रैंड एंट्री:जडेजा, पंत और यशस्वी जायसवाल पहुंचे, पत्नी सोफी के साथ आए शिखर धवन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment