Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामनगरी में एटीएम फ्रॉड गैंग का भंडाफोड़:बुजुर्गों को बनाते थे निशाना, बिहार के 3 शातिर गिरफ्तार, 2 लाख कैश व फर्जी कार्ड बरामद

    2 hours ago

    1

    0

    अयोध्या राम मंदिर निर्माण के बाद बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच अब अपराधियों की नजर भी रामनगरी पर पड़ने लगी है। थाना पूराकलंदर क्षेत्र में पुलिस ने एटीएम फ्रॉड करने वाले बिहार के तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है। गिरफ्तार आरोपी खासतौर पर बुजुर्ग और भोले-भाले लोगों को निशाना बनाते थे। ये एटीएम बूथ के बाहर या अंदर मदद के बहाने कार्ड बदल देते थे और फर्जी एटीएम थमा देते थे। इसके बाद असली कार्ड से पैसे निकालने या शॉपिंग कर लेते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 2 लाख रुपये नकद, कई फर्जी एटीएम कार्ड, ठगी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और एक स्विफ्ट कार बरामद की है। इस मामले में पहले से दर्ज दो मुकदमों का भी खुलासा हो गया है। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया है कि अयोध्या में बढ़ती भीड़ और एटीएम लेनदेन को देखते हुए उन्होंने इस शहर को निशाना बनाया था। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। फेवीक्विक से फंसाते थे कार्ड, फिर करते थे ठगी पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी एटीएम मशीन में फेवीक्विक डालकर कार्ड स्लॉट जाम कर देते थे। जब ग्राहक का कार्ड फंस जाता था तो वे मदद के बहाने उसका एटीएम बदल देते थे और असली कार्ड लेकर दूसरे एटीएम से पैसे निकाल लेते थे। कई वारदातों का खुलासा, हजारों की ठगी गिरोह ने पूराकलंदर और कोतवाली नगर क्षेत्र में कई लोगों को निशाना बनाया। पुलिस के अनुसार हाल के मामलों में 59,600, 33,000 और 30,000 रुपये की ठगी की घटनाएं सामने आई थीं, जिनका अब खुलासा हो गया है। गिरोह के नेटवर्क की जांच जारी पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास और अन्य जिलों में सक्रिय नेटवर्क की जांच की जा रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्यार का नाटक रचकर 70 लाख के गहने उड़ाए:प्रयागराज में सराफ की रिश्तेदार युवती को बहलाकर घटना, प्रेमी समेत तीन गिरफ्तार
    Next Article
    हरदोई में HPV टीकाकरण अभियान शुरू:सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 22 बच्चियों को लगी वैक्सीन, सीडीओ ने किया शुभारंभ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment