Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती नेशनल हाईवे पर ट्रक-टैंकर की टक्कर, चालक की मौत:केबिन में फंसा ड्राइवर, जेसीबी से निकाला गया बाहर

    1 hour ago

    1

    0

    श्रावस्ती नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को एक सड़क हादसे में डीजल टैंकर चालक की मौत हो गई। इकौना थाना क्षेत्र के भगवानपुर बनकट के पास एक ट्रक और डीजल टैंकर की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे दोनों वाहनों के केबिन क्षतिग्रस्त हो गए और उनमें आग लग गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, UP 53 HT 9899 नंबर का डीजल टैंकर इकौना से बहराइच की ओर जा रहा था। इसे लखीमपुर खीरी के सोनऊआ गांव निवासी 44 वर्षीय अर्जेंट कुमार सिंह चला रहे थे। बहराइच की ओर से आ रहा UP 21 FT 8399 नंबर का ट्रक, जिसमें परचून का सामान लदा था, टैंकर से टकरा गया। ट्रक चालक की पहचान मुरादाबाद के मानकपुर निवासी गुड्डू के रूप में हुई है, जो हादसे के बाद फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि टैंकर चालक अर्जेंट कुमार सिंह केबिन में बुरी तरह फंस गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने जेसीबी मशीन की सहायता से टैंकर का केबिन काटकर चालक को बाहर निकाला। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के कारण नेशनल हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने हाइड्रा मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात को सुचारु रूप से बहाल किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के तुरंत बाद दोनों वाहनों के केबिन में आग लग गई थी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों के अनुसार, यह राहत की बात थी कि टैंकर उस समय खाली था और उसमें डीजल नहीं भरा था, अन्यथा एक बड़ा धमाका हो सकता था। पुलिस ने मृतक चालक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों वाहनों के मालिकों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शामली SP ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण:पैदल गश्त की, यूपी पुलिस SI भर्ती परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था परखी
    Next Article
    हरदोई में जेठ पर महिला को गोली मारने का आरोप:जेठानी को बचाने को लेकर चल रही थी रंजिश, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment