Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:वाराणसी में वकीलों को पुल से लटकाकर हॉकी से पीटा, गालियां देकर नकदी-चेन लूटी

    1 hour ago

    1

    0

    वाराणसी में कचहरी से लौट रहे अधिवक्ताओं पर बाइक सवार बदमाशों ने हमला बोल दिया। अधिवक्ता को बेल्ट से पीटा और पुल पर लटकाते हुए जाने से मारने की धमकी दी। हमलावरों से गुहार लगाकर अधिवक्ताओं ने अपनी जान बचाई। वारदात के बाद हमलावर बाइक से हथियार लहराते हुए भाग निकले। पीड़ित अधिवक्ताओं ने कैंट थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी वारदात की जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर… कानपुर में बर्थडे से एक दिन पहले किशोर ने किया सुसाइड, मोबाइल लुटने से डिप्रेशन में था कानपुर के बर्रा में किशोर ने जन्मदिन से एक दिन पहले शुक्रवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वतंत्रता दिवस पर उसका जन्मदिन था। मां जब उसे खाना खाने के लिए बुलाने पहुंची तो उसका शव पंखे के सहारे फंदे पर लटका मिला। परिजनों के मुताबिक, गुरुवार को गोविंद नगर से लौटते समय नंदलाल चौराहे पर बाइक सवार लुटेरों ने उसका मोबाइल लूट लिया था। मोबाइल लुटने के बाद से वह परेशान था और पिता ने अगले महीने पेंशन आने पर नया मोबाइल दिलाने का आश्वासन दिया था। पुलिस के मुताबिक, इसी घटना के बाद अवसाद में आकर किशोर ने यह कदम उठाया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में ITBP के DIG की मौत:मसूरी से ट्रेनिंग करके लौट रहे थे, स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई; ड्राइवर की भी जान गई
    Next Article
    हरदोई में करंट लगने से अधेड़ की मौत:फर्राटा पंखे के नंगे तार पर पड़ा पैर, अस्पताल में दम तोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment