Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में सर्राफा व्यापारी की गिरफ्तारी की मांग:कई गांवों के लोगों की नकदी, आभूषण लेकर फरार होने का आरोप

    1 hour ago

    1

    0

    हरदोई में सर्राफा व्यापारी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार दोपहर सांडी थाना क्षेत्र के कई गांवों के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि व्यापारी उनकी नकदी और गिरवीं रखे सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 2 जून को धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। यह मामला सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम चचरापुर निवासी रंजीत सिंह द्वारा दर्ज कराया गया था। उन्होंने बताया कि लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निजामपुर के मजरा साबिरपुर का रहने वाला विपिन, चचरापुर में 'आरएस ज्वैलर्स' नाम से करीब 10 साल से दुकान चला रहा था। रंजीत सिंह के अनुसार, विपिन ने उनसे दो बार में कुल 5 लाख रुपये उधार लिए थे और दो महीने में लौटाने का वादा किया था। 28 मई की रात लगभग 8 बजे विपिन अपनी दुकान में ताला लगाकर फरार हो गया। रंजीत ने दावा किया कि विपिन केवल उनके ही नहीं, बल्कि गांव के अन्य लोगों के भी रुपये और गिरवी रखे आभूषण लेकर भागा है। ग्रामीणों ने उसके घर और अन्य संभावित ठिकानों पर तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद उन्हें धोखाधड़ी का संदेह हुआ। इस मामले में अवनीश, रामकिशन, विद्यासागर, आनंद स्वरूप मिश्रा, शक्ति सिंह, निर्भय राठौर, अमरपाल, मिथिलेश, मनोज, अरविंद, राजू, रामप्रताप, प्रेमा, अतुल, सरोजनी, पार्वती, ललिता, राम कुमारी, गुड्डी और मुन्नी देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शुक्रवार दोपहर एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को भारतीय किसान यूनियन (अवध) के बैनर तले एक शिकायती पत्र सौंपकर आरोपी सर्राफा व्यापारी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। इससे पहले, 1 जून को भी अलग-अलग गांवों के लोगों ने सांडी थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया था। आरोप है कि विपिन लंबे समय से गिरवीं रखकर गहनों का कारोबार कर रहा था। क्षेत्र के चचरापुर, अहिरन पुरवा, पेंग, परोंची, मझिया, चांद पुरवा, देहेपुरवा, विकवइया और तेरिया सहित कई गांवों के लोगों के सोने-चांदी के आभूषण उसके पास गिरवी रखे हुए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में खुला सेलिब्रिटी शेफ हरपाल सिंह सोखी का 'कारीगरी':हर डिश के पीछे होगी एक कहानी, शेफ बोले- सिर्फ स्वाद नहीं, यादें परोसेंगे
    Next Article
    लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 54वां जन्मदिन:अखिल भारतीय भोजपुरी समाज ने तुलसी पौधे और फलाहार बांटे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment