Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरिद्वार में IIT रुड़की के स्टूडेंट की डूबने से मौत:दोस्तों संग गंगनहर में नहाने गया, पैर फिसला; आर्मी को 6 दिन बाद मिला शव

    6 hours ago

    1

    0

    हरिद्वार में IIT रुड़की के स्टूडेंट की गंगनहर में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान कंचनपुर, बनारस निवासी आशीष शुक्ला (29) के तौर पर हुई है, जो IIT रुड़की में MBA का सेकंड ईयर का स्टूडेंट था। जानकारी के मुताबिक, आशीष अपने दोस्तों के साथ 11 फरवरी को गंगनहर में नहाने गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गंगनहर में बह गया था। स्टूडेंट को डूबता देख उसके साथियों ने शोर मचाना शुरू किया, शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, हालांकि कुछ लोगों ने उसे बचाने का भी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। NDRF और आर्मी ने बचाव अभियान चलाया देखते ही देखते आशीष शुक्ला गंगनहर के पानी के तेज बहाव में बहकर लापता हो गया। जिसके बाद एसडीआरएफ, आर्मी, गोताखोरों और पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान गंगनहर का पानी भी बंद किया गया लेकिन उसका पता नहीं चल सका। वहीं एक बार फिर 16 फरवरी सोमवार के दिन गंगनहर का पानी दोबारा बंद कर बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप के जवान, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, आपदा प्रबंधन और जल पुलिस की टीमें मौके पर उतरी, स्टूडेंट की तलाश के लिए करीब 20 प्रोफेशनल गोताखोरों को भी विशेष रूप से बुलाया गया था। जिनमें देश के मशहूर गोताखोर शामिल थे। कुल मिलाकर लगभग 100 सदस्यीय टीम गंगनहर किनारे बने बाल्मीकि घाट से आसफनगर झाल तक खंगालने में जुटी हुई थी। हादसे के बाद एसएसपी ने खुद मोटर बोट से छात्र की गंगनहर में तलाश की थी। सर्च अभियान के दौरान मिला शव सर्च ऑपरेशन के दौरान टीम को मंगलवार सुबह गंगनहर से एक शव बरामद हुआ है और शव काफी था। जिसकी पहचान आशीष शुक्ला के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान और अग्रिम कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पिछले एक हफ्ते से आशीष के परिजन और सहपाठी गंगनहर किनारे इस उम्मीद में डटे थे कि कोई चमत्कार होगा। आज शव बरामद होने के बाद पूरे आईआईटी परिसर और बनारस स्थित उनके घर में मातम पसर गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। ------------------ ये खबर भी पढ़ें… टिहरी-नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: जज को आया मेल; पाकिस्तान ISI-तमिल टाइगर्स ने ली जिम्मेदारी, 24 घंटे में दूसरी धमकी उत्तराखंड के टिहरी और नैनीताल की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा मैसेज जिला जज की आधिकारिक मेल पर आया है। इस बार धमकी देने वाले ने खुद को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और तमिल टाइगर ऑफ ईलम (LTTE) से जुड़ा बताते हुए 'ह्यूमन बम' और 'C4-RDX' के इस्तेमाल का दावा किया है। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में बढ़ रहे जमीन विवाद, अवैध कब्जे:जौनपुर से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, DM को जल्द समाधान की अपील
    Next Article
    चित्रकूट में फाल्गुन अमावस्या पर उमड़ा आस्था का सैलाब:5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, कामदगिरी की परिक्रमा की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment