Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरियाणा में थाने के सामने 7 लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग:30 गोलियां मारीं, रोहित गोदारा गैंग ने ली जिम्मेदारी; 3 हमलावर रिवॉल्वर लहराते भागे,VIDEO

    1 day ago

    1

    0

    हरियाणा के दादरी शहर में सिटी थाने के सामने गुरुवार को अंधाधुंध फायरिंग हुई। इस दौरान ब्लैक स्कॉर्पियो में सवार 7 लोगों को गोलियां मारी गईं। सभी को सिविल अस्पताल लाने के बाद रोहतक रेफर कर दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सिटी थाने के ठीक सामने 3 बदमाश बाइक पर बैठकर आए और गाड़ी रुकवाकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। 30 राउंड फायरिंग से ब्लैक स्कॉर्पियो को छलनी किया। गोलियों की गूंज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो सवार कोर्ट से पेशी भुगतकर आ रहे थे। पुलिस इसे गैंगवार मान रही है। बताया जा रहा है, इन सात लोगों पर विभिन्न मामलों में 43 मुकदमे दर्ज हैं। घटना के 2 वीडियो भी सामने आए। एक में ब्लैक स्कॉर्पियों में लहूलुहान युवक बैठे दिख रहे हैं। वहीं, दूसरे में तीन हमलावर हाथ में रिवॉल्वर लेकर भागते दिखे। तीनों भरे बाजार में हथियार लहराते और गालियां देते जा रहे थे। घटना के बाद रोहित गोदारा गैंग की एक ऑडियो सामने आई है, हालांकि दैनिक भास्कर इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। ऑडियो में गैंग मेबर नवीन बॉक्सर ने कहा- राम-राम सारे भाइयों नै...मैं नवीन बॉक्सर, रोहित गोदारा ग्रुप से। आज दादरी के अंदर अमित फतेहगड़िया के ऊपर अटैक हुआ है, इसके 2 साथी मरे हैं। इसकी जिम्मेदारी हम लेते हैं। सभी कान खोलकर सुन लेना, ये लड़ाई अभी शुरू हुई है। इनके साथ चलने वाला हमारा दुश्मन होगा। गोलीबारी के बाद के PHOTOS… अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला बाइक पर आए बदमाश, स्कॉर्पियो रुकवाकर बरसाईं गोलियां पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि तीन बदमाश एक बाइक पर सवार होकर आए। आरोपियों ने थाने के सामने स्कॉर्पियो के आगे बाइक अड़ाकर उसे रुकवा लिया। इसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों हमलावर हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। एक हमलावर की फुटेज भी सामने आई। फायरिंग में 7 लोग घायल, रोहतक PGI रेफर फायरिंग में 7 लोगों के घायल होने की सूचना है। इनमें अंकित (चरखी दादरी), कीर्तिमान (हिसार), सूरज (मानहेरू), अंकित (भिवानी), सनी (हिसार), कृष्ण (महेंद्रगढ़) और अमित (फतेहगढ़) शामिल हैं। सभी को पहले दादरी सिविल अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें रोहतक के कायनोस अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, डीएसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है। मौके से बरामद गोलियों के खोल और अन्य सुरागों की भी जांच की जा रही है। CCTV खंगाल रही पुलिस, हमलावरों की तलाश तेज आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान हो सके। इसके साथ ही आसपास के थाना क्षेत्रों को भी अलर्ट कर दिया गया है और संदिग्ध वाहनों व बदमाशों की तलाश में नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि यह गैंगवार का मामला हो सकता है। हालांकि अभी हमलावरों की पहचान नहीं हुई है। अब पढ़िए, 2 VIDEO में क्या दिख रहा… फायरिंग में शराब कारोबारी भी घायल फायरिंग में गोली लगने से महेंद्रगढ़ के कनीना एरिया के झिंगावन गांव का कृष्ण भी घायल हुआ है। कृष्ण शराब कारोबारी है और करीब एक साल से गैंगस्टर प्रदीप कासनिया ग्रुप से जुड़ा है। जिस स्कॉर्पियो गाड़ी पर फायरिंग हुई, वो भी कनीना नंबर की है। विदेश में भाग चुका नवीन बॉक्सर पुलिस सूत्रों के मुताबिक नवीन बॉक्सर मूलरूप से भिवानी का है। पहले वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा था, बाद में उसका नाम रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा। गैंग हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान और चंडीगढ़ में रंगदारी, टारगेट किलिंग और फायरिंग की वारदातों को विदेश से ऑपरेट करता रहा है। जून 2026 में नवीन बॉक्सर फर्जी पासपोर्ट के जरिए कनाडा फरार हो गया। DSP बोले- गैंगवार लग रहा, जांच जारी चरखी दादरी के डीएसपी धीरज कुमार के अनुसार, दोपहर 12 बजे घटना की जानकारी मिली। शुरुआती जांच में गैंगवार से जुड़ी घटना लग रही है। गोली चलाने वालों की धरपकड़ के लिए टीमें एक्टिव हैं, जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    114 राफेल फाइटर जेट के लिए फ्रांस ने प्रस्ताव सौंपा:भारत में ही बनाने और स्वदेशी कलपुर्जे लगाने का ऑफर, यही हमारी मांग थी
    Next Article
    वायरल मीम्स के बीच चर्चा में Ravi Kishan, जानिए कितनी है संपत्ति और कैसी है लाइफस्टाइल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment