Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरियाणवी कलाकार मुकेश जाजी ने मानी मासूम शर्मा की गलती,VIDEO:बोले-पूर्व सरपंच को भड़काया तो आया गुस्सा, मैं माफी मांगू हूं; लाइव शो में की थी धक्का-मुक्की

    9 hours ago

    1

    0

    हरियाणवी सिंगर मासूम का शर्मा जींद शो में पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा के साथ हुआ विवाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा। अब उनके करीबी दोस्त और हरियाणवी कलाकार मुकेश जाजी ने भी मासूम शर्मा की गलती मानी है। मुकेश जाजी ने इसका एक वीडियो भी जारी किया है। इसमें मुकेश कह रहे हैं कि पूर्व सरपंच को स्टेज के नीचे खड़े लोगों ने भड़काया और वे स्टेज पर आने लगे। इस पर मासूम को गुस्सा आ गया। यह पूरा घटनाक्रम मेरे सामने ही हुआ। हालांकि, यह गलत था, पूर्व सरपंच साहब से मैं माफी मांगता हूं और मासूम भाई की तरफ से भी। मासूम भाई को उस टोन में बात नहीं करनी चाहिए थी। उधर, इस मामले में हरियाणा सरपंच एसोसिएशन का प्रदेश प्रभारी हेमंत बैजलपुरिया की भी एंट्री हो गई है। उन्होंने मासूम शर्मा के बहिष्कार का ऐलान किया है। कहा कि- मासूम शर्मा गाना क्या सीख गया, स्टेज पर चढ़ना क्या सीख, किसी को कुछ नहीं समझता, इससे चरित्र साफ नजर आता है। इसके अलावा झज्जर जिले के कई सरपंचों ने कड़ा रुख अपनाते हुए मासूम के कार्यक्रमों के बहिष्कार की घोषणा की है। पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा ने भी चेतावनी दी हुई है कि अगर मासूम शर्मा गांव में आकर सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी तो वे महापंचायत करेंगे। हालांकि, अभी तक इस मामले में मासूम शर्मा की कोई प्रतिक्रिया नहीं है। मगर, विवाद के बाद सिंगर मासूम शर्मा ने तीन नई फॉर्च्यूनर लिजेंडर गाड़ियां ली हैं। ये गाड़ियां गुरुग्राम से टोयोटा शोरूम से खरीदी हैं। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि वे अपनी पर्सनल सिक्योरिटी बढ़ा सकते हैं। मुकेश जाजी ने कैसे पूरा घटनाक्रम बताया, 6 पॉइंट में पढ़ें… मीडिया में अगली-अगली फोटोज फैला दी हरियाणवी कलाकार मुकेश जाजी जारी वीडियो में कह रहे हैं कि हम कभी-कभार ही लाइव आते हैं। आज एक खास मुद्दे पर लाइव आए हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। परसों जींद में जो मामला हुआ था, जिसमें मासूम भाई थोड़ा हाइपर हो गए थे। उसमें मैं ये नहीं बोल सकता कि मासूम भाई गलत थे। इसलिए लाइव आना पड़ रहा है कि कलाकार प्रोग्राम में इकट्‌ठे जाया करै। हम उस प्रोग्राम में साथ थे और मासूम हमारा घर का बंदा है। सबका चहेता है। उसमें पूरी सिचुएशन बताई कि क्या बनी थी। मीडिया में अगली-अगली फोटोज फैला दी। बाद में पूर्व सरपंच आराम से बैठे भी थे और प्रोग्राम सुना भी था, सारी चीजें हुई थी। शुरू से बताते हैं। हमने मंच पर एक साथ एंट्री की थी मुकेश जाजी आगे बोले-स्टेज पर सीनम जी गा रही थी। हम (मासूम शर्मा) सबने एक साथ एंट्री की थी। मासूम भाई के हाथ में माइक आया और पहले सभी को राम-राम करी। वहां उनके बहनोई धरमू थे और हमारी बहन कविता की सिल्वर जुबली थी। उसी के उपलक्ष्य में प्रोग्राम था। स्टेज पर भीड़ ज्यादा थी, मुझे भी दिक्कत हो रही थी कि व्हीलचेयर सही से खड़ी नहीं हो पा रही थी। भीड़ से मासूम भाई बोले-स्टेज खाली कर दो। मेरा साजिंदा गेल को-ऑर्डिनेट नहीं हो रहा। कलाकार लाइव गावै गा नी तो साजिंदा तै आंखां तै बात होया करै। जब वो बोल गा तो वे रूक जागें। प्लीज, आप स्टेज खाली कर दो। जितना देखा, पूर्व सरपंच का खोट नहीं मुकेश जाजी ने आगे बताया, तब तक ये भी नहीं पता था कि स्टेज पर पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा खड़े हैं। जितना मैंने देखा, इसमें पूर्व सरपंच का जमा भी खोट नहीं है, क्योंकि न मासूम को पता था न हमें। मासूम ने ये कहा था कि स्टेज खाली कर दो। स्टेज से नीचे से किसी की आवाज आई कि- सरपंच जी स्टेज से नीचे नहीं उतरेगा। मासूम भाई बोले- पूर्व सरपंच क्यों नहीं उतरेगा। कलाकार है, हमारे खातिर है, पूर्व सरपंच नीचे बैठकर देखो। फिर आवाज आई कि पूर्व सरपंच नीचे नहीं उतरेगा। फेर मासूम शर्मा का एक फाल्ट मानू, सच्चाई नै सच्चाई कहवांगे। मासूम भाई जल्दी हाईपर हो जा है, वो उस दिन नहीं कि उस दिन होए हैं। पूर्व सरपंच को उकसाया तो मासूम ने उनको रोकना चाहा हमारे बीच भी बैठे हो तो हंसमुख इंसान है, पर एक मिनट में गुस्सा हो जा हैं। मासूम भाई प्यार से बोले, पर भीड़ से आवाज आई कि सरपंच नीचे नहीं उतरेगा। फिर मासूम बोले-ठीक है तो सरपंच गा लेगा। मासूम भाई को रोक दिया और पूर्व सरपंच भी नीचे उतर गए। स्टेज से नीचे खड़े लड़कों ने पूर्व सरपंच को पता नहीं क्या बोला। फेर पूर्व सरपंच और उनके साथ 10-15 लड़के वापस स्टेज के ऊपर आने लगे। हालांकि, स्टेज पर पहले से भीड़ थी। फेर मासूम भाई ने बोला था कि स्टेज पर मत आओ प्लीज। चाहे आप देख लेना। पूर्व सरपंच को जी कहकर बोल रहे थे। वो मान नहीं रहे। मासूम भाई गुस्से में बोले ना, तो स्टेज से नीचे जाने लगे। मासूम भाई गोपी और अमन को बोलते हैं कि जाओ, उनको रोको। तब तक हाथापाई हो जाती है। पूर्व सरपंच से मैं माफी मांगू, मासूम की ओर से मुकेश जाजी ने आगे बताया, प्रोग्राम बाद में भी चला और परिवार वालों का झगड़ा हो गया। परिवार वालों को किसी को थप्पड़ लगा है। वहां प्रोग्राम जमाने जा रहे थे। स्टेज के नीचे ही तीन से चार आदमी थे, जो बार-बार उस बात को उकसा रहे थे। उसे गलत तरीके से प्रस्तुत किया है। धरमू बाद में पूर्व सरपंच को स्टेज पर लेकर आते हैं। वो फैमिली का प्रोग्राम था। कई बार बाउंसर लेकर जाते हैं, जिससे पब्लिक जल्दी से वहां नहीं आती। पूर्व सरपंच साहब से मैं माफी मांगू हूं और मासूम भाई की तरफ से, कि मासूम भाई को उस टोन में बात नहीं करनी चाहिए थी। उस टोन में इसलिए करी गई कि बार-बार स्टेज से लड़कों की आवाज आ रही थी कि नीचे नहीं उतार देना। वहां हाथापाई हो रही थी तो खून खोलना बण था। मानता हूं कि मासूम भाई टॉप के कलाकार है। मासूम से बात की तो कहा- गुस्सा ज्यादा-ए होवै मुकेश जाजी ने आगे बताया, वे युवा, जिसके भी साथ है, इस मामले को घणी हवा मत दो। उसे जल्द खत्म करो। स्टेज पर करीब 70-80 लोग थे, वो कलाकारों के लिए हैं। सरपंच गांव का राजा होता है तो नीचे बैठे अच्छे लगते। बाद में बताते तो उनको स्टेज पर बुला लेते। इस पर मासूम भाई से भी बात हुई है। मासूम भाई ने कहा-गुस्सा कुछ ज्यादा ए होवै, वो सारी चीजें हमने मानी है। गुस्से में ऐसा कुछ नहीं होना चाहिए था। एक आर्टिस्ट की भी अपनी वैल्यू होती है और थोड़ा तरीका होना चाहिए। मिस बिहेवयर होया है तो सारी चीजों की हम गलती माना। इसे ज्यादा मत उछालो। यहां जानिए जींद लाइव शो में क्या हुआ था और किसने क्या-क्या कहा… जींद लाइव शो के दौरान ये हुआ था पूरा मामला बता दें कि यूट्यूबर धरमू सिंगर मासूम शर्मा के बहनोई है। 18 फरवरी को मासूम की बहन कविता की शादी 25वीं सालगिराह पर जींद में सफीदो रोड स्थित जीत प्लेस में प्रोग्राम रखा था। इसमें शो में मासूम से पहले कई कलाकारों ने परफॉर्मेंस दी थी। मासूम शर्मा स्टेज पर आए तो भीड़ देख भड़क गए। पहले उनको आराम से स्टेज से नीचे जाने को कहा, पर वह एक बार उतरने के बाद दोबारा ऊपर आने की कोशिश करने लगे। तब मामला बिगड़ गया और बाउंसरों से धक्का-मुक्की से लेकर मारपीट तक हो गई। आरोप है कि मासूम ने गांव मुआना के पूर्व सरपंच राजेंद्र प्रसाद को यहां तक कह दिया था कि मेरे गाने के प्रोग्राम के बीच में कोई सरपंच हो, कोई एमएलए हो, कोई मंत्री हो, मैं किसी ने कुछ नहीं मानता। आप चाहे सरपंच हो मेरा परफॉर्मेंस नीचे बैठकर देखो। इसका वीडियो वायरल होने के बाद विवाद बढ़ गया है। झज्जर के सरपंच बोले- एक भी गांव में कार्यक्रम करके दिखाए मासूम झज्जर जिले में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा के खिलाफ सरपंचों ने कड़ा रुख अपनाते हुए उनके कार्यक्रमों के बहिष्कार की घोषणा की है। जिले के विभिन्न गांवों के सरपंचों ने संयुक्त बैठक में फैसला लेते हुए कहा कि झज्जर जिले के एक भी गांव में कार्यक्रम करके दिखा देना। फिर दिखाते हैं सरपंच है क्या चीज। जिले के किसी भी गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सरपंचों का कहना है कि “सरपंच एक गांव का चुना हुआ प्रतिनिधि होता है और उसका सम्मान होना चाहिए।” उन्होंने आरोप लगाया कि गायक ने जनप्रतिनिधियों के सम्मान को ठेस पहुंचाई है। गांव पेलपा सरपंच संदीप ने कहा कि “जो व्यक्ति सरपंच को कुछ नहीं मानता, उसे झज्जर जिले के किसी भी गांव में कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रदेश प्रभारी बोले- 40 हजार में मौत के कार्यक्रम में भी नचवा लेंगे हरियाणा सरपंच एसोसिएशन का प्रदेश प्रभारी और फतेहाबाद के गांव बैजलपुर के सरपंच हेमंत बैजलपुरिया ने भी इस मामले में वीडियो जारी किया है। कहा कि- मासूम शर्मा गाना क्या सीख गया, स्टेज पर चढ़ना क्या सीख, किसी को कुछ नहीं समझता, इससे चरित्र साफ नजर आता है। कुछ लोगों को मंच की रोशनी इतनी भा जाती है कि उन्हें लोकतंत्र की नींव छोटी लगने लगती है। पब्लिक किसी को चढ़ाना जानती है तो उसे उतारना भी जानती है। पब्लिक को ऐसे लोगों का बॉयकाट करना चाहिए। इसके ये नहीं पता कि सरपंच क्या होता है। तेरी औकात ही क्या है, भूल गया कि अपने पुराने दिन। हम सरपंच इकट्‌ठे होकर डीसी को ज्ञापन सौंपगे और प्रदेश स्तर पर आंदोलन करेंगे। इसके खिलाफ कोर्ट में केस डालेंगे। तुझे 20 हजार रुपए देकर कहीं नचा लेंगे। 40 हजार में तो कहीं मौत के कार्यक्रम में भी नचा लो। एक समय गाने डिलीट हुए तो लगा कि भाई के साथ गलत हुआ है, लेकिन आपकी नीयत ही ऐसी थी। ऐसे कलाकारों का बहिष्कार करते हैं। --------------- ये खबर भी पढ़ें… पूर्व सरपंच बोले-पैसे देकर मासूम शर्मा को कहीं नचवा लो:पंच चुनाव जीतकर दिखाए, जींद में महापंचायत की तैयारी; सिंगर ने स्टेज से उतारा था हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा और पूर्व सरपंच का 'स्टेज विवाद' अब तूल पकड़ता जा रहा है। जींद में पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा ने मासूम को पंच का चुनाव लड़ने की चुनौती दे डाली। उन्होंने कहा कि मासूम ने उनका अपमान किया है। चुने हुए सरपंच, विधायक और मंत्रियों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। (पूरी खबर पढ़ें)
    Click here to Read more
    Prev Article
    रणवीर सिंह को मिली धमकी के मामले में एक्शन:लॉरेंस गैंग के सदस्य के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी, एक्टर से ₹20 करोड़ मांगे थे
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप में एसोसिएट देशों का बेहतर प्रदर्शन:भारत-पाकिस्तान और इंग्लैंड को टक्कर दी; एसोसिएट देशों की मांग- हमें ज्यादा मैच चाहिए

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment