Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Haryana SIR: 19.35 लाख नोटिस जारी, मतदाता सूची में नाम जांचने की अपील

    19 minutes from now

    1

    0

    हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए श्रीनिवास ने नागरिकों से अपील की कि वे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद जारी मतदाता सूची के मसौदे में अपना और अपने परिवार के पात्र सदस्यों का नाम जांच लें। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मतदाता सूची के सत्यापन और जांच के दौरान कुल 18,56,138 लोगों को ‘मिलान नहीं होने वाले मामलों’ के तहत चिह्नित किया गया है। इन लोगों का विवरण पिछली मतदाता सूची से नहीं मिल पाया है।वहीं, 26,31,312 लोगों के नाम या विवरण में विभिन्न प्रकार की विसंगतियां पाई गई हैं। श्रीनिवास ने बताया कि इन लोगों को अपना पक्ष रखने और जरूरी दस्तावेज एवं प्रमाण जमा करने का उचित अवसर देने के लिए सुनवाई नोटिस जारी किए जा रहे हैं। 14 अगस्त तक कुल 19,35,126 नोटिस जारी किए जा चुके हैं।उन्होंने कहा कि इन मामलों की जांच निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार की जा रही है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम मसौदा मतदाता सूची में शामिल नहीं है तो वह आवश्यक दस्तावेज के साथ फॉर्म-6 के जरिए नाम शामिल करने का दावा पेश कर सकता है। अब तक फॉर्म-6 के तहत 25,315 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    NCSC ने जाति उत्पीड़न शिकायत पर Himachal DGP और ACS को दिल्ली तलब किया
    Next Article
    DU ने MA History पाठ्यक्रम से दिल्ली सल्तनत का विषय हटाया, विरोध शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment