Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हस्तिनापुर में रूस की नताशा-लोलिता ने देखे प्राचीन धार्मिक स्थल:4400 किमी सफर तय कर पहुंचीं, कृष्ण और महाभारत से जुड़े इतिहास की जुटा रहीं जानकारी

    36 minutes ago

    1

    0

    मेरठ के हस्तिनापुर में भगवान श्रीकृष्ण, महाभारत काल और भारतीय संस्कृति से जुड़े धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों को जानने के लिए रूस के मॉस्को से नताशा और लोलिता सोमवार को पहुंचीं। दोनों ने रूस से भारत तक करीब 4400 किलोमीटर का सफर तय किया। भारत पहुंचने के बाद दोनों ने कई शहरों और धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग स्थानों पर वीडियो और फोटो बनाए। अब हस्तिनापुर पहुंचकर उन्होंने यहां के प्राचीन मंदिरों और ऐतिहासिक स्थलों को कैमरे में कैद किया। दोनों की यात्रा से जुड़े वीडियो उनके यूट्यूब चैनल पर साझा किए जाएंगे। उनका उद्देश्य रूस सहित अन्य देशों के लोगों को भारत की प्राचीन संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े स्थलों की जानकारी से परिचित कराना है। देखिए 3 तस्वीरें… मंदिरों और ऐतिहासिक स्थलों पर पहुंचीं हस्तिनापुर पहुंचने के बाद नताशा और लोलिता ने प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर, प्राचीन जयंती शक्तिपीठ मंदिर, उल्टा खेड़ा स्थित पांडव टीला, द्रौपदेश्वर महादेव मंदिर और कर्ण मंदिर का भ्रमण किया। दोनों ने इन स्थानों की वास्तुकला, धार्मिक महत्व और आसपास के वातावरण को कैमरे में रिकॉर्ड किया। स्थानीय निवासी मुकेश ठाकुर ने दोनों को इन स्थलों से जुड़े धार्मिक, पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी दी। भारत पहुंचने के बाद कई जगह बनाए वीडियो भारत आने के बाद नताशा और लोलिता ने अलग-अलग स्थानों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिरों में दर्शन किए, स्थानीय खान-पान का अनुभव लिया और कई जगहों पर वीडियो बनाए। यात्रा के दौरान वे जिन स्थानों पर गईं, वहां की संस्कृति और वातावरण को भी अपने कैमरे में रिकॉर्ड करती रहीं। इसी क्रम में दोनों हस्तिनापुर पहुंचीं और यहां के प्रमुख धार्मिक स्थलों का दौरा किया। महाभारत काल से जुड़ा है हस्तिनापुर हस्तिनापुर का उल्लेख महाभारत काल से जुड़ी परंपराओं और धार्मिक मान्यताओं में मिलता है। यहां मौजूद कई प्राचीन मंदिर और स्थल देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों और इतिहास में रुचि रखने वाले लोगों के आकर्षण का केंद्र हैं। इसी वजह से नताशा और लोलिता ने भी अपनी भारत यात्रा में हस्तिनापुर को शामिल किया। रूस के लोगों तक पहुंचाएंगी भारत की जानकारी लोलिता ने बताया कि वह अपनी साथी नताशा के साथ भारत के प्राचीन इतिहास और संस्कृति को करीब से समझने के लिए यात्रा कर रही हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान बनाए जा रहे वीडियो को यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया जाएगा। इसके माध्यम से रूस के नागरिकों और अन्य दर्शकों को भारत के धार्मिक स्थलों, संस्कृति और भगवान श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। मथुरा-वृंदावन और कुरुक्षेत्र भी जाएंगी हस्तिनापुर के बाद नताशा और लोलिता मथुरा, वृंदावन और कुरुक्षेत्र सहित अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों का दौरा करेंगी। इन स्थानों पर भी वे धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व वाले स्थलों की जानकारी जुटाएंगी। यात्रा के दौरान तैयार किए जा रहे वीडियो के माध्यम से वे भारत की संस्कृति और यहां के प्रमुख धार्मिक केंद्रों को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के सामने रखने की तैयारी कर रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिल्कीपुर में 10 लेखपाल-एक राजस्व निरीक्षक इधर-उधर:एसडीएम ने प्रशासनिक फेरबदल किया, लोगों को समस्याओं से मिलेगी निजात
    Next Article
    गड्‌ढों वाली सड़कों की धूल ने बिगाड़ी कानपुर की हवा:मेट्रो-सीवर की खुदाई भी बनी वजह, करोड़ों खर्च के बाद भी क्यों गिरी एयर रैंकिंग?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment