Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिल्कीपुर में 10 लेखपाल-एक राजस्व निरीक्षक इधर-उधर:एसडीएम ने प्रशासनिक फेरबदल किया, लोगों को समस्याओं से मिलेगी निजात

    27 minutes ago

    1

    0

    अयोध्या की मिल्कीपुर तहसील में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। उप जिलाधिकारी पवन कुमार शर्मा ने 10 लेखपालों और एक राजस्व निरीक्षक के कार्यक्षेत्र में बदलाव के आदेश जारी किए हैं। उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर पवन कुमार शर्मा ने 8 सितंबर मंगलवार को बताया कि लेखपाल सर्वेश नाथ गुप्ता को जमुवा से पालपुर भेजा गया है, जबकि सुरेश चंद्र यादव को उधुई से रामपुर गौहनियां का प्रभार दिया गया है। इसी क्रम में धीरेंद्र प्रताप यादव को रनापुर में तैनात किया गया है और नवागत लेखपाल रामकृष्ण मौर्य को जमुवा हल्के की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अतिरिक्त हलकों का प्रभार भी दिया प्रशासन ने कुछ लेखपालों को उनके मूल कार्य के साथ अतिरिक्त हलकों का प्रभार भी दिया है। रामवृक्ष मौर्य को घूरेहटा के साथ-साथ भिटारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं पुनीत सिंह को रानिकपुर के साथ उधुई हल्के की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। फेरबदल के तहत दो लेखपालों को कार्यालय से संबद्ध किया गया है। लेखपाल सुरभि चतुर्वेदी और विवेक कुमार को राजस्व निरीक्षक कार्यालय से संबद्ध किया गया है। इसके अलावा राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र सिंह को खंडासा क्षेत्र का प्रभार सौंपा गया है। लेखपालों के खिलाफ शिकायतें भी मिलीं उप जिलाधिकारी ने बताया कि यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकता और जनहित को देखते हुए किया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ लेखपाल काफी लंबे समय से एक ही क्षेत्र में तैनात थे, जिस कारण क्षेत्र में कई तरह की समस्याएं सामने आ रही थीं। बीच-बीच में लेखपालों के खिलाफ शिकायतें भी मिल रही थीं। इन सभी बिंदुओं पर विचार करने के बाद यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रशासनिक फेरबदल से राजस्व कार्यों में तेजी आएगी और क्षेत्र में लंबे समय से लंबित समस्याओं से भी निजात मिलेगी। सभी लेखपालों को निर्देश दिया गया है कि वे तत्काल अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें और राजस्व से संबंधित कार्यों का निष्पादन पारदर्शिता के साथ करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सड़क पर भिड़े दो आवारा सांड, VIDEO:उन्नाव में तहसील और सरकारी अस्पताल के सामने हुई घटना, दंपति घायल हुए
    Next Article
    हस्तिनापुर में रूस की नताशा-लोलिता ने देखे प्राचीन धार्मिक स्थल:4400 किमी सफर तय कर पहुंचीं, कृष्ण और महाभारत से जुड़े इतिहास की जुटा रहीं जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment