Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हेतमापुर में सरयू नदी में समाया दूरसंचार केंद्र:कई गांवों का संपर्क टूटा, जलस्तर खतरे के निशान से 48 सेंटीमीटर ऊपर

    7 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी में सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से रामनगर क्षेत्र में बाढ़ और कटान का संकट गहरा गया है। मंगलवार सुबह आठ बजे नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 48 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया। बाढ़ का पानी तेजी से करीब 60 गांवों की ओर फैल रहा है, जिससे हेतमापुर, सुंदरनगर, जमका, खुज्जी, ललपुरवा, कोडरी, बाबापुरवा, केदारीपुर, बेलहरी, मदरहा और डिहुवा समेत कई गांवों का संपर्क टूट गया है। हेतमापुर में सरयू की तेज धारा ने मंगलवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे बंद पड़े दूरसंचार केंद्र के भवन को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते पूरा भवन भरभराकर नदी में समा गया। इस घटना से आसपास के ग्रामीणों में डर फैल गया है। नदी लगातार कटान करते हुए आबादी की ओर बढ़ रही है। हेतमापुर में स्थित शिव मंदिर भी कटान की चपेट में आ गया है। मंदिर परिसर में लगा सरकारी हैंडपंप नदी की धारा में लटक गया है। पास बने रघुराई के मकान का आधा हिस्सा भी नदी में समा चुका है। कई अन्य मकान भी कटान के मुहाने पर पहुंच गए हैं। कटान का खतरा बढ़ता देख ग्रामीण अपने घरों को खुद तोड़कर ईंट, लकड़ी और अन्य सामान सुरक्षित जगहों पर पहुंचा रहे हैं। सुंदरनगर के बाढ़ पीड़ितों ने तटबंध पर डेरा डाल रखा है। कटान की सूचना मिलने पर एसडीएम रामनगर आकांक्षा गुप्ता और तहसीलदार विपुल सिंह ने हेतमापुर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। तहसीलदार ने बताया कि नदी की तेज धारा के सामने कटान रोकने के बचाव कार्य मुश्किल हो रहे हैं। प्रशासन प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के साथ स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है। बाढ़ पीड़ितों के लिए सुबह और शाम एक-एक हजार लंच पैकेट बांटे जा रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि प्रभावित परिवारों तक हरसंभव मदद पहुंचाई जा रही है। हालांकि, सरयू के बढ़ते जलस्तर और तेज कटान ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    23 साल बाद बेहोशी की हालत में मिला व्यक्ति:भटनी रेलवे स्टेशन पर दिखा, आरपीएफ ने परिजनों से मिलाया; देवरिया मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी
    Next Article
    औरैया में युवक का शव फंदे पर लटका मिला:परिजनों का आरोप- मारपीट के बाद शव लटकाया; पुलिस बोली- बहन से झगड़े के बाद खुदकुशी की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment