Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में युवक का शव फंदे पर लटका मिला:परिजनों का आरोप- मारपीट के बाद शव लटकाया; पुलिस बोली- बहन से झगड़े के बाद खुदकुशी की आशंका

    7 hours ago

    1

    0

    औरैया के दिबियापुर कोतवाली क्षेत्र के अबाबर गांव में मंगलवार सुबह 18 वर्षीय शिवम का शव एक सुनसान पड़े मकान में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने गांव के कुछ युवकों पर पहले मारपीट करने और फिर शिवम की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह स्पष्ट होगी। अबाबर गांव निवासी सत्यनारायण के सात बेटों में शिवम सबसे छोटा था। सत्यनारायण कपड़े की फेरी लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके चार बेटे चेन्नई में काम करते हैं, जबकि तीन गांव में रहते हैं। मंगलवार को शिवम का शव गांव में स्थित एक सुनसान पड़े मकान में साड़ी के फंदे से लटका मिला। परिवार के लोग दूसरे मकान में रहते थे। शिवम को फंदे पर लटका देखकर पिता ने दरवाजा तोड़ा और उसे नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 26 अगस्त को युवकों से हुआ था विवाद परिजनों का आरोप है कि 26 अगस्त को शिवम का गांव के कुछ युवकों से विवाद हुआ था। इसके बाद भी दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था। पिता सत्यनारायण का कहना है कि उन्होंने इस मामले में पुलिस से शिकायत भी की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिजनों का दावा है कि जिन युवकों से शिवम का विवाद हुआ था, उन्होंने उसके साथ मारपीट कर हत्या की और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। बहन से झगड़े के बाद खुदकुशी की आशंका दिबियापुर कोतवाल राजकुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि शिवम का पहले अपनी बहन से झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसके आत्महत्या करने की आशंका है। हालांकि, पुलिस परिजनों की ओर से लगाए गए हत्या के आरोपों को भी गंभीरता से जांच रही है। जिन लोगों पर आरोप लगाए गए हैं, उनसे पूछताछ की जा चुकी है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हेतमापुर में सरयू नदी में समाया दूरसंचार केंद्र:कई गांवों का संपर्क टूटा, जलस्तर खतरे के निशान से 48 सेंटीमीटर ऊपर
    Next Article
    कानपुर का इंजीनियर रूस में क्यों गिरफ्तार हुआ?:पत्नी ने कहा- रूसी सेना में भेज रही पुलिस, मां बोली- पुलिस ने शीशा तोड़ने की बात कही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment