Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिंदू जागृति मंच के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने राकेश कुमार शर्मा:ज्ञानदीप मंदिर में हुई बैठक में सर्वसम्मति से मनोनयन, सदस्यों ने किया अभिनंदन

    1 hour ago

    1

    0

    सम्भल में हिंदू जागृति मंच की बैठक गुरुवार को ज्ञानदीप मंदिर में हुई। बैठक में समाजसेवी राकेश कुमार शर्मा को मंच की नगर कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नगर अध्यक्ष उमेश श्रीमाली ने उनके नाम की घोषणा की। सदस्यों ने 'ओम' की ध्वनि के साथ प्रस्ताव का समर्थन किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत होने के बाद राकेश कुमार शर्मा ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि वह मंच की प्रत्येक गतिविधि में पूरी मेहनत और समर्पण के साथ सहयोग करेंगे। उन्होंने तन-मन-धन से संगठन के कार्यों में योगदान देने का संकल्प लिया। माल्यार्पण कर किया स्वागत मनोनयन के बाद ज्योति गुप्ता, मीनू रस्तोगी, आशा गुप्ता, राजेंद्र सिंह गुर्जर, अंकुश त्यागी, दुर्वेश सैनी, विकास कुमार वर्मा और सुबोध कुमार गुप्ता समेत अन्य सदस्यों ने राकेश कुमार शर्मा का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। वंदे मातरम प्रतियोगिता की समीक्षा बैठक में हाल ही में आयोजित संपूर्ण वंदे मातरम गायन प्रतियोगिता की समीक्षा भी की गई। संयोजक सुबोध कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। सदस्यों ने आयोजन की व्यवस्थाओं और उसके सकारात्मक संदेश की सराहना की। प्रचार-प्रसार के लिए अभियान चलाने पर जोर सदस्यों ने वंदे मातरम के प्रचार-प्रसार और इसके महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक अभियान चलाने की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों और सामाजिक कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष उमेश श्रीमाली ने की, जबकि संचालन शलभ रस्तोगी ने किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रीनपार्क में लौटेगा यूपी टी-20 लीग का रोमांच:23वां मुकाबला कल कानपुर में, सांसद रमेश अवस्थी करेंगे औपचारिक उद्घाटन
    Next Article
    नेपाल बाढ़ में पत्नी संग फंसे परिणीता एक्टर खराज मुखर्जी:शूटिंग के लिए गए थे, बंगाली एक्ट्रेस भी फंसी; एक्टर अंकुर रतन बाल-बाल बचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment