Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हथिनीकुंड बैराज में सेना की बोट डूबी, 2 जवान लापता:3 बचाए, यमुना में 15km में चल रहा सर्च ऑपरेशन; नदी में 4 बड़े चैलेंज

    7 hours ago

    1

    0

    हरियाणा के यमुनानगर जिले में हथिनीकुंड बैराज पर अभ्यास के दौरान यमुना नदी में बोट डूबने से लापता हुए दो जवानों को ढूंढने के लिए सर्च अभियान तेज कर दिया गया है। अब 15 किलोमीटर एरिया में सर्च किया जा रहा है। 10 से ज्यादा जगह सेना की टीमें झाल (पानी की गति कम करने वाले पॉइंट) पर निगरानी कर रही हैं। दो हेलिकॉप्टर लगाकर चक्कर लगा रहे हैं। जवानों के पैरों में लगे ट्रैकर से सिग्नल नहीं मिल रहा है। सेना के वन पैरा स्पेशल फोर्स के बाढ़ बचाव दल के अभ्यास के दौरान मंगलवार शाम को करीब 5 बजे यह हादसा हुआ। चिनूक हेलिकॉप्टर से नदी में खड़ी बोट में 5 जवान कूदे थे, लेकिन बोट डूबने लगी। इसके बाद पांचों जवान ऑक्सीजन सिलेंडर और लाइफ जैकेट के साथ नदी में कूद गए। तीन जवान तो करीब 600 मीटर तक तैरकर पश्चिमी यमुना नहर के गेट से बाहर निकलने में सफल रहे। लापता जवानों में महाराष्ट्र के आर्यन पाटिल और जम्मू-कश्मीर के अखनूर निवासी अजय हैं। सिंचाई विभाग के सूत्रों के मुताबिक मंगलवार शाम को 5 बजे शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन रातभर चला। बुधवार तड़के 4 बजे तक 2 हेलिकॉप्टर लगातार काफी नीचे उड़ान भर निगरानी करते रहे। उसके बाद सुबह होते ही सर्च का दायरा हथिनीकुंड बैराज से दादूपुर तक बढ़ा दिया गया। हरियाणा के अलावा यूपी की SDRF टीमें भी जुटी हैं। बुधवार को बैराज पर यमुना का जलस्तर 31 हजार 850 क्यूसेक दर्ज किया गया। जिसमें से 14 हजार 510 क्यूसेक पश्चिमी यमुना नहर में छोड़ा जा रहा है। यमुना में चल रहे सर्च ऑपरेशन के PHOTO… सर्च अभियान में 4 बड़े चैलेंज रात में 10 किलोमीटर तक खंगाली गई नहर जवानों के लापता होने की सूचना के बाद जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम जसपाल गिल और डीएसपी रजत गुलिया मौके पर पहुंचे। प्रतापनगर थाना प्रभारी रोहताश सिंह के अनुसार, सूचना मिलते ही हरियाणा के अलावा उत्तर प्रदेश एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। रेस्क्यू टीमों ने हथिनीकुंड बैराज से आगे निकलने वाली नहर में करीब 10 किलोमीटर तक सर्च ऑपरेशन चलाया है। तेज बहाव के कारण गोताखोरों के लिए कई स्थानों पर पानी में उतरना बेहद जोखिम भरा साबित हो रहा है। गांवों के सरपंचों को भी किया अलर्ट गोताखोरों के अनुसार, हथिनीकुंड बैराज से निकलने वाली नहर आगे जाकर कई हिस्सों में बंट जाती है। इसी के चलते प्रशासन ने नहर के किनारे पड़ने वाले सभी गांवों के सरपंचों को भी सूचना दे दी है। उन्हें नहर पर नजर बनाए रखने के लिए कहा गया है, ताकि यदि दोनों जवानों में से कोई पानी के बहाव के साथ आगे पहुंचता है या कहीं दिखाई देता है तो तत्काल प्रशासन और पुलिस को सूचना दी जा सके। बैराज से निकलने वाली नहर पर आगे करीब सात पुल भी पड़ते हैं। इन पुलों के नीचे से पानी काफी तेज गति से बह रहा है। मंगलवार शाम करीब 5 बजे हुआ था हादसा हादसा मंगलवार शाम करीब 5 बजे कलेसर से नीचे और हथिनीकुंड बैराज से कुछ पहले यमुना की अप स्ट्रीम में हुआ था। यहां सेना के वन पैरा स्पेशल फोर्स का बाढ़ बचाव अभ्यास चल रहा था। यह अभ्यास 30 अगस्त से चल रहा था और मंगलवार को इसका अंतिम दिन था। बताया जा रहा है कि अभ्यास के दौरान चिनूक हेलिकॉप्टर से जवान एक-एक करके यमुना में खड़ी मोटर बोट में कूदे। जवानों के बोट में पहुंचने के बाद मोटर बोट स्टार्ट नहीं हुई और अचानक डूबने लगी। इस पहले जवानों के कूदते ही हेलिकॉप्टर भी वहां से निकल गया। बोट डूबने के बाद जवानों को तेज बहाव व गहरे पानी में उतरना पड़ा। तीन जवान तैरते हुए पश्चिमी यमुना नहर के गेट की तरफ पहुंचे और करीब 600 मीटर का सफर तय कर बाहर निकल गए, लेकिन आर्यन पाटिल और अजय का पता नहीं चल सका।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जयपुर के चिड़ियाघर में टाइगर का हमला, महिला की मौत:बाड़े में घास काटने घुसी थी, साथियों का दावा- किसी ने जानबूझकर पिंजरे का गेट खोला
    Next Article
    चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर फिर बढ़ा:सतना बस स्टैंड समेत कई इलाकों में जलभराव; आज 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment