Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस के मुख्य बाजारों में ई-रिक्शा की एंट्री बंद:कल से 12 नवंबर तक टेंपो और भारी-मध्यम वाहनों पर भी रोक

    4 hours ago

    1

    0

    हाथरस में त्योहारों के दौरान बाजारों की ओर जाने वाले रास्तों पर कल 3 नवंबर से 12 नवंबर तक रोज सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक ई-रिक्शा, टेंपो और भारी-मध्यम वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। पुलिस ने नगर के 12 डायवर्जन पॉइंट तय किए हैं। सासनी गेट चौराहे पर बैरियर से कमला बाजार की ओर, तालाब चौराहे के पेट्रोल पंप से पंजाबी मार्केट की ओर और महिला थाने के सामने से मोहनगंज (घंटाघर) की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। बांस मंडी चौराहे और घास मंडी तिराहे से घंटाघर की ओर, बुर्ज वाला कुआं और चूना वाला डंडा तिराहे से बाजार की ओर भी प्रवेश बंद रहेगा। चामड़ गेट चौराहे, देवेन्द्र अग्रवाल मिष्ठान चौराहे और जामा मस्जिद चौराहे से घंटाघर बाजार की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। नया गंज और सादाबाद गेट चौराहे पर निर्धारित बैरियर से भी प्रवेश बंद रहेगा। रूट डायवर्जन का पालन करने की अपील... हाथरस पुलिस ने वाहन चालकों, ई-रिक्शा और टेंपो संचालकों से तय अवधि में डायवर्जन का पालन करने और प्रतिबंधित रास्तों पर वाहन नहीं ले जाने की अपील की है। पुलिस ने आम लोगों से बाजारों में वाहन लेकर जाने से बचने और पुलिसकर्मियों के निर्देश मानने को कहा है। जाम से बचने के लिए तय रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की गई है। पुलिस के मुताबिक, इस व्यवस्था का उद्देश्य त्योहारों के दौरान सुरक्षा और बाजारों में आवागमन बनाए रखना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मजदूरी के लिए घर से निकले बच्चे, परिजनों का इंतजार:अलीगढ़ में नेताजी एक्सप्रेस में रेस्क्यू किए गए 10 बच्चे चाइल्ड लाइन के संरक्षण में
    Next Article
    अमेठी में पराली जलाने पर 30 हजार तक जुर्माना:डीएम ने निगरानी के निर्देश दिए; जिले और तहसीलों के कंट्रोल रूम 24 घंटे चालू रहेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment