Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मजदूरी के लिए घर से निकले बच्चे, परिजनों का इंतजार:अलीगढ़ में नेताजी एक्सप्रेस में रेस्क्यू किए गए 10 बच्चे चाइल्ड लाइन के संरक्षण में

    4 hours ago

    1

    0

    नेताजी एक्सप्रेस से रेस्क्यू किए गए बच्चों के मामले में परिजनों के बयान से सामने आया है कि गरीबी के चलते परिवारों ने ही उन्हें मजदूरी के लिए घर से बाहर भेजा था। सोमवार को बाल कल्याण समिति ने 10 बच्चों को चाइल्ड लाइन के संरक्षण में भेज दिया। अब बच्चों को उनके परिजनों के अलीगढ़ पहुंचने का इंतजार है। बाल कल्याण समिति के सामने परिजनों ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इसी वजह से बच्चों को मजदूरी के लिए भेजा गया था। समिति ने परिजनों को अलीगढ़ बुलाया है। उनके पहुंचने पर बच्चों की पहचान और जरूरी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद ही बच्चों को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। ट्रेन की अलग-अलग बोगियों से मिले थे 12 बच्चे रविवार को कोडरमा से कालका जा रही नेताजी एक्सप्रेस में बच्चों को ले जाने की सूचना मिली थी। इस पर अलीगढ़ जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी ने करनाल की एक एनजीओ के सहयोग से संयुक्त अभियान चलाया। टीम ने ट्रेन की अलग-अलग बोगियों से 12 बच्चों को रेस्क्यू किया था। बच्चों को कहां ले जाया जा रहा था, जांच जारी रेस्क्यू किए गए बच्चों को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया था। समिति ने 10 बच्चों को चाइल्ड लाइन के संरक्षण में भेज दिया। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि परिजनों के बयान में आर्थिक तंगी के चलते बच्चों को मजदूरी के लिए भेजने की बात सामने आई है। बच्चों को कहां और किसके पास ले जाया जा रहा था, इसकी जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घर बैठे कमाई का झांसा देकर 4.88 लाख ठगे:शामली का युवक हुआ ठगी का शिकार, पहले 150 रुपए खुद दिए, फिर हड़पे
    Next Article
    हाथरस के मुख्य बाजारों में ई-रिक्शा की एंट्री बंद:कल से 12 नवंबर तक टेंपो और भारी-मध्यम वाहनों पर भी रोक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment