Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस के युवक को चलती ट्रेन से फेंका, मौत:मथुरा में हुई घटना, रेलवे पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

    5 hours ago

    1

    0

    मथुरा के राया थाना क्षेत्र में एक युवक को चलती ट्रेन से फेंकने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सीट पर बैठने को लेकर हुए विवाद के बाद यह घटना हुई, जिसमें युवक की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी गजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान हाथरस के रानी का नगला गांव निवासी जतिन (25) के रूप में हुई थी। जतिन मथुरा में वेल्डिंग का काम करता था। शुक्रवार को वह कासगंज-मथुरा पैसेंजर ट्रेन से मथुरा आ रहा था और ट्रेन के गेट के पास बैठा था। जब ट्रेन राया के पास पहुंची, तो गेट पर बैठने को लेकर जतिन की अलीगढ़ निवासी गजेंद्र से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह कहासुनी मारपीट में बदल गई। विवाद के दौरान गजेंद्र ने जतिन को लात मार दी। इससे जतिन चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। यात्रियों की मदद से ट्रेन रुकवाई गई, लेकिन तब तक जतिन की मौत हो चुकी थी।इस मामले की सूचना मिलने पर जतिन के परिवार के लोग भी मथुरा पहुंचे थे। अलीगढ़ का रहने वाला है आरोपी... घटना के बाद जतिन के भाई ने मथुरा जंक्शन स्थित जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी गजेंद्र के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया। मथुरा जीआरपी ने अलीगढ़ के बरला थाना क्षेत्र के बभीगढ़ गांव निवासी 25 वर्षीय गजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। जतिन अविवाहित था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में शादी वाले घर से 25 लाख की चोरी:बेटे की मंगनी में गया था परिवार, चोरों ने कैश और जेवर उड़ाए,पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    तराई में तीन दिन की बारिश से जनजीवन बेहाल:खेत जलमग्न, फसलों पर संकट; गांवों में जलभराव से आवागमन ठप, स्कूलों में भी पानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment