Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में बच्चों से मारपीट का वीडियो:जमीन विवाद में बच्चों को पीटने का आरोप; पुलिस ने वीडियो जांच में शामिल किया

    12 hours ago

    1

    0

    हाथरस के सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के तामसी गांव में बच्चों से मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद हंगामा हो गया। वीडियो में एक व्यक्ति बच्चों के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, वीडियो में दिख रहे घटनाक्रम और उसके पीछे की वजह की पुलिस जांच कर रही है। गांव निवासी योगेंद्र कुमार ने कोतवाली में शिकायत देकर आरोप लगाया है कि संबंधित व्यक्ति जानबूझकर अपने बच्चों के साथ मारपीट कर रहा है। योगेंद्र का दावा है कि वह ऐसा इसलिए कर रहा है, ताकि उसके बच्चे उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत कर सकें। योगेंद्र कुमार के मुताबिक, संबंधित व्यक्ति से उनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी विवाद के चलते वह अपने बच्चों के साथ मारपीट कर रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मिली शिकायतों को जांच में शामिल कर लिया है। दोनों पक्षों की शिकायतें मिलीं कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें मिली हैं। सामने आए वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है। पुलिस वीडियो की सच्चाई और उसमें दिखाई दे रहे घटनाक्रम की जांच कर रही है। इसके साथ ही दोनों पक्षों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों को भी देखा जा रहा है। जांच के आधार पर होगी कार्रवाई पुलिस के मुताबिक, जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम से जुड़े अन्य तथ्य भी जुटाए जा रहे हैं। जांच में जो भी तथ्य और साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BHU पेड़ कटाई पर 2.65 करोड़ की पेनल्टी:33 पेड़ कटे, NGT ने लगाया 2.65 करोड़ जुर्माना; BHU प्रशासन से छात्रों ने मांगा हिसाब
    Next Article
    सारनाथ और मैदागिन बनेगा बनारसी स्ट्रीट फूड का हब:विश्वनाथ धाम मार्ग का चमकेगा हेरिटेज लुक, ​69.21 करोड़ का निगम, VDA और बीपीसीएल के बीच MoU

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment